निफ्टी के लिए 19550-19600 के रेंज में मजबूत सपोर्ट, पोजीशनल ट्रेडर्स 19850 के लक्ष्य के लिए करें खरीदारी : अमेय रणदिवे

चॉइस ब्रोकिंग के अमेय रणदिवे की राय है कि डेली चार्ट पर, निफ्टी ने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) पर सपोर्ट लेते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। यह निफ्टी में ट्रेंड के बदलाव का संकेत है। पोजिशनल ट्रेडर्स निफ्टी अगर चाहें तो पिछले दिन के निचले स्तर यानी 19730 पर स्टॉप-लॉस सेट करके खरीदारी की जा सकती। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 19850 के आसपास का लक्ष्य संभव है

अपडेटेड Sep 28, 2023 पर 12:39 PM
पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 19850 के आसपास का लक्ष्य संभव है। निफ्टी के लिए 19550-19600 के रेंज में मजबूत सपोर्ट है

बाजार ने आज तेजी के साथ शुरूआत की थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही ये लाल निशान में फिसल गया। 12 बजे दोपहर के आसपास सेंसेक्स 280 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 65,838 पर और निफ्टी 85 अंक या 0.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 19631 पर दिख रहा था। इस समय लगभग 1910 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 1535 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि 162 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

पोजीशनल ट्रेडर निफ्टी में 19730 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ कर सकते हैं खरीदारी -चॉइस ब्रोकिंग के अमेय रणदिवे

बाजार के आज के ट्रेंड और संभावनाओं पर बात करते हुए चॉइस ब्रोकिंग के अमेय रणदिवे ने कहा कि 27 सितंबर के कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने जोरदार रिकवरी दिखाई थी। डेली चार्ट पर, निफ्टी ने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) पर सपोर्ट लेते हुए एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया। यह निफ्टी में ट्रेंड के बदलाव का संकेत है। पोजिशनल ट्रेडर्स निफ्टी अगर चाहें तो पिछले दिन के निचले स्तर यानी 19730 पर स्टॉप-लॉस सेट करके खरीदारी की जा सकती। पोजीशनल ट्रेडर्स के लिए निफ्टी में 19850 के आसपास का लक्ष्य संभव है। निफ्टी के लिए 19550-19600 के रेंज में मजबूत सपोर्ट है।


Trade Spotlight : सीई इन्फो सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स और ग्रैन्यूल्स इंडिया में अब क्या हो आगे की रणनीति?

मंथली क्लोजिंग के चलते हाई वोलैटिलिटी की संभावना

अमेय रणदिवे ने आगे कहा कि यह ध्यान में रखें कि आज डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली क्लोजिंग है। ऐसे में बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहने की उम्मीद है। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए ट्रेडों को अपनी रणनीति तैयार करनी चाहिए।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।