निफ्टी और बैंक निफ्टी में सेल ऑन राईज का बना स्ट्रक्चर, एक्सपर्ट से जानें करेंट लेवल्स में कहां करें ट्रेडिंग

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने कहा कि निफ्टी में वोलैटिलिटी एक रेंज में दिखी है। निफ्टी में 600 प्वाइंट की वोलैटिलिटी है जहां शार्प अपमूव या शार्प डाउनमूव देखने को मिल रहा है। इसमें ऊपर का लेवल 24200 का लेवल पार नहीं हो पा रहा है। जबकि नीचे का लेवल में 23490 के लेवल पर इसे सपोर्ट मिल रहा है। इसमें उछाल में बिकवाली की सलाह होगी

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 2:06 PM
Story continues below Advertisement
Minda Corp पर wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने 575 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है

Midcap Mantra:  आज बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी तेजी में कारोबार करते नजर आये। बैंक शेयरों की बात करें तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.33 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। जबकि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 0.56 परसेंट, आईओबी में 0.71 परसेंट, और यूनियन बैंक में 0.17 परसेंट की तेजी रही। निफ्टी में रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे जबकि टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईटीसी के शेयर गिरावट पर कारोबार करते नजर आये। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की निफ्टी पर राय

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने निफ्टी ने पिछले 3 से 4 सेशंस में बहुत वोलैटिलिटी दिखाई है। लेकिन अगर आप डेली चार्ट पर देखें तो वोलैटिलिटी एक रेंज में दिखी है। इसमें ऊपर का लेवल 24200 का लेवल पार नहीं हो पा रहा है। जबकि नीचे का लेवल में 23490 के लेवल पर इसे सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी में 600 प्वाइंट की वोलैटिलिटी है जहां शार्प अपमूव या शार्प डाउनमूव देखने को मिल रहा है। कल हमने इसमें बहुत स्ट्रॉन्ग सेलिंग प्रेशर देखा था जबकि आज थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है।


Nifty का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Mirae Asset Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

लेकिन मेरा मानना है कि अगर निफ्टी नीचे का लेवल 23600 को ब्रेक करता है तो इसमें और गिरावट आ सकती है। तब ये 23500 के लो रेंज तक लुढ़क सकता है। बाजार में माहौल सेल ऑन राइज का लग रहा है क्योंकि बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पा रहा है। इसकी वजह बहुत हद तक बैंक निफ्टी भी है।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल की बैंक निफ्टी पर राय

बैंक निफ्टी पर आशीष कयाल ने कहा कि बैंक निफ्टी ने आज के दिन में भले ही 300 से 400 अंकों की छलांग लगाई है लेकिन बैंक निफ्टी में कल जो गिरावट आई थी उसमें बहुत स्ट्रॉन्ग सेलिंग प्रेशर दिखाई दिया था। कल बैंक निफ्टी करीब 1000 प्वाइंट तक फिसल गया था। आज इसे रिफ्रेश करता नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में एक अहम सपोर्ट 49900 पर दिखाई दे रहा है। वहीं ऊपर की तरफ बैंक निफ्टी पर 50700 पर एक रेजिस्टेंस दिख रहा है।

बैंक निफ्टी इस रेंज में कारोबार करता हुआ दिखाई दे सकता है। यदि बैंक निफ्टी नीचे की तरफ 49900 का लेवल ब्रेक करता है तो उसमें सेलिंग प्रेशर बढ़ सकता है। फिलहाल इसका स्ट्रक्चर सेल ऑन राइज का लग रहा है। यहां पर बैंक निफ्टी और निफ्टी के लिए निचला स्तर बहुत अहम है जो कि फिलहाल के लिए सुरक्षित नजर आ रहे हैं।

wavesstrategy.com के आशीष कयाल पसंदीदा स्टॉक्स

Minda Corp Future : खरीदें - 530 रुपये, टारगेट - 575 रुपये, स्टॉपलॉस - 513 रुपये

Chambal Fertilizer Future : खरीदें - 500 रुपये, टारगेट - 530 रुपये, स्टॉपलॉस - 480 रुपये

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।