Sugar Stocks : बलरामपुर चीनी 12% तक भागा, दूसरे शुगर शेयरों को भी लगे पंख, जानिए वजह

Sugar Stocks : ब्रोकरेज का कहना है कि शुगर के दाम में इजाफे से शुगर कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। शुगर सेक्टर पर DAM कैपिटल की राय है कि शुगर दामों में रिकॉर्ड तेजी से इस सेक्टर को फायदा होगा। चीनी के दाम जून 2026 के 38-41 रुपए प्रति किलो से बढ़कर अगस्त में 55 रुपए प्रति किलो तक हो गए हैं। इसका खुदरा भाव 68 रुपए प्रकि किलो तक चला गया है

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 1:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sugar Stocks :डालमिया भारत शुगर पर DAM कैपिटल ने BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 710 रुपए प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके पास सबसे सस्ता इन्वेंट्री बेस है

Sugar Stocks : DAM कैपिटल की बुलिश रिपोर्ट के बाद शुगर शेयरों में जोरदार मिठास आई है। DAM कैपिटल ने कहा है कि शुगर के दामों में तेजी से पूरे सेक्टर को फायदा मिलेगा। इसने बलरामपुर चीनी,त्रिवेणी इंजीनियरिंग और डालमिया भारत शुगर को अपनी टॉप पिक्स में शामिल किया है। बलरामपुर चीनी 12 फीसदी ऊपर कारोबार करते दिखा है। दूसरे शुगर शेयर भी 5 फीसदी तक उछले हैं। चीनी के दामों में आई रिकॉर्ड तेजी से ब्रोकरेज हाउस DAM कैपिटल शुगर सेक्टर्स पर काफी बुलिश है। उसने इस सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने शुगर सेक्टर के अपने टॉप पिक्स और उनका कितना टारगेट प्राइस दिया है।

ब्रोकरेज का कहना है कि शुगर के दाम में इजाफे से शुगर कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। शुगर सेक्टर पर DAM कैपिटल की राय है कि शुगर दामों में रिकॉर्ड तेजी से इस सेक्टर को फायदा होगा। चीनी के दाम जून 2026 के 38-41 रुपए प्रति किलो से बढ़कर अगस्त में 55 रुपए प्रति किलो तक हो गए हैं। इसका खुदरा भाव 68 रुपए प्रकि किलो तक चला गया है। कीमतों में नरमी के बावजूद भी दाम अब भी ऊंचे स्तरों पर हैं। अब 50 रुपए प्रति किलो की इंपोर्ट कॉस्ट नया बेस बन गई है।

त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर DAM कैपिटल


त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर DAM कैपिटल ने BUY रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस 415 रुपए प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि एथेनॉल वॉल्यूम में बड़ा उछाल संभव है। वित्त वर्ष 2027 में एथेनॉल वॉल्यूम 17% बढ़कर 25 करोड़ लीटर होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2027 में क्रशिंग 5% बढ़ने का अनुमान है। FY27 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 79.5% बढ़कर 730 करोड़ रुपए पर पहुंचने की उम्मीद है।

डालमिया भारत शुगर पर DAM कैपिटल

डालमिया भारत शुगर पर DAM कैपिटल ने BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 710 रुपए प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसके पास सबसे सस्ता इन्वेंट्री बेस है, जिसका कंपनी को फायदा मिलेगा। जून अंत तक करीब 37 रुपए प्रति किलो पर 2.3 लाख टन की इन्वेंट्री थी। कंपनी को 6-8 रुपए प्रति किलो का प्रीमियम मार्जिन मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2027 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 54.6% बढ़कर 660 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।

Market Trend : बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव, जानिए कमजोर बाजार में क्या हो कमाई की रणनीति

बलरामपुर चीनी पर DAM कैपिटल

ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को BUY रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 825 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इसका कहना है कि यह कंपनी शुगर सेक्टर की सबसे बड़ी प्लेयर है। 90% से ज्यादा क्षेत्र में गन्ने की नई किस्म की रोपाई हुई है। शुगर सीजन 2026 और 2027 में क्रशिंग वॉल्यूम लगातार बढ़ने की उम्मीद है। एथेनॉल वॉल्यूम में गिरावट के बावजूद चीनी के ऊंचे दाम से फायदा मिलेगा। FY27 में EBITDA करीब 54% बढ़ने की उम्मीद है। Q3FY27 में PLA प्लांट शुरू होने से FY28 में आय 23.6% बढ़ने का अनुमान है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।