Sugar Stocks : DAM कैपिटल की बुलिश रिपोर्ट के बाद शुगर शेयरों में जोरदार मिठास आई है। DAM कैपिटल ने कहा है कि शुगर के दामों में तेजी से पूरे सेक्टर को फायदा मिलेगा। इसने बलरामपुर चीनी,त्रिवेणी इंजीनियरिंग और डालमिया भारत शुगर को अपनी टॉप पिक्स में शामिल किया है। बलरामपुर चीनी 12 फीसदी ऊपर कारोबार करते दिखा है। दूसरे शुगर शेयर भी 5 फीसदी तक उछले हैं। चीनी के दामों में आई रिकॉर्ड तेजी से ब्रोकरेज हाउस DAM कैपिटल शुगर सेक्टर्स पर काफी बुलिश है। उसने इस सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें उसने शुगर सेक्टर के अपने टॉप पिक्स और उनका कितना टारगेट प्राइस दिया है।
