सन फार्मा आज निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल, यूएसएफडीए से मिला झटका

फिलहाल 1.45 बजे के आसपास ये स्टॉक एनएसई पर 12.15 रुपए यानी 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 975 रुपए के आसपास दिख रहा। अज का इस स्टॉक का दिन का हाई 988.90 रुपए का ओर दिन का लो 973.50 रुपए का है। आज ये स्टॉक 987.65 रुपए पर खुला था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 28 अप्रैल को ये स्टॉक 987.65 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 2002776 शेयरों का है

अपडेटेड May 02, 2023 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.12 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 0.96 फीसदी टूटा है। इस साल अब तक स्टॉक ने 2.74 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयर 2 मई को इंट्राडे कारोबार में फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने थ्रोम्बोटिक की समस्या की आशंका के कारण डर्मेटोलॉजिकल (त्वचा रोग की दवा) दवा ड्युरुक्सोलाइटोनिब (Deuruxolitinib)के आवेदन पर अंशिक रोक लगा दी है। बता दें की ये कंपनी की एक्पेरीमेंटल दवा है जिसपर रिर्सच चल रही है। कंपनी की इस दवा के इस्तेमाल से पल्मोनरी एम्बोलिज्म (एक गंभीर परेशानी) होने की आशंका है। इसको ध्यान रखते हुए यूएस एफडीए ने ये प्रतिबंध लगाया है।

    सन फार्मा ने कहा है कि फेज-2 या फेज-3 ट्रायल्स के दौरान कोई थ्रोम्बोम्बोलिक घटनाएं नहीं देखने को मिली हैं। कंपनी ने कहा कि एलोपेसिया एरीटा के रोगियों के इलाज के लिए ड्युरुक्सोलाइटोनिब (Deuruxolitinib) के एक कारगर दवा साबित होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि अमेरिकी नियामक यूएस एफडीए अगले 30 दिनों के भीतर एक औपचारिक लेटर के जरिए अपनी चिंताओं के बारे में बताएगा।

    कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कॉन्सर्ट फ़ार्मास्यूटिकल्स (Concert Pharmaceuticals) इस दवा को डेवलप कर रही है। इस दवा को एलोपेसिया एरीटा के उपचार के लिए विकसित किया जा रहा है।


    कैसी रही स्टॉक की चाल

    फिलहाल 1.45 बजे के आसपास ये स्टॉक एनएसई पर 12.15 रुपए यानी 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 975 रुपए के आसपास दिख रहा। अज का इस स्टॉक का दिन का हाई 988.90 रुपए का ओर दिन का लो 973.50 रुपए का है। आज ये स्टॉक 987.65 रुपए पर खुला था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 28 अप्रैल को ये स्टॉक 987.65 के स्तर पर बंद हुआ था। स्टॉक का वॉल्यूम 2002776 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 233743 करोड़ रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,072.15 रुपए और 52 वीक लो 973.50 रुपए है।

    Trade Spotlight: ईआईएच, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स और पंजाब नेशनल बैंक में अब क्या करें?

    तीन साल में दिया  109.65 फीसदी रिटर्न

    पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 0.12 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 0.96 फीसदी टूटा है। इस साल अब तक स्टॉक ने 2.74 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 1 साल में इसमें 5.48 फीसदी रिटर्न मिला है। जबकि पिछले 3 साल में स्टॉक ने 109.65 फीसदी रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।