Trade Spotlight: ईआईएच, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स और पंजाब नेशनल बैंक में अब क्या करें?

बैंक निफ्टी ने भी डेली स्केल पर बुलिश कैंडलस्टिक बनाया था। यह 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 43000 से ऊपर बंद हुआ था। जो 3 जनवरी के बाद का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है। ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली थी। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था

अपडेटेड May 02, 2023 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
पंजाब नेशनल बैंक कल के कारोबार में सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार करता दिखा था। ये स्टॉक लगातार 5वें दिन हायर टॉप्स बनाता दिखा था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight: पिछले 5 दिनों की लगातार तेजी के चलते 28 अप्रैल को निफ्टी 3 महीनों के हाई पर बंद हुआ। वोलैटिलिटी घटने और सभी अहम सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 460 अंकों की बढ़त के साथ 61112 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 18065 के स्तर पर बंद हुआ। ये 24 जनवरी के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। निफ्टी लगातार 5वें दिन हायर टॉप्स हायर बॉटम बनाते हुए डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाते दिखा था।

    बैंक निफ्टी ने भी डेली स्केल पर बुलिश कैंडलस्टिक बनाया था। यह 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 43000 से ऊपर बंद हुआ था। जो 3 जनवरी के बाद का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है। ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली थी। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

    पिछले कारोबारी दिन यानी 28 अप्रैल को ईआईएच, गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स और पंजाब नेशनल बैंक में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। ईआईएच 10 फीसदी उछलकर 189 रुपये पर बंद हुआ था। ये इसका 2 नवंबर, 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (50, 100 और 200-डे ईएमए ) से ऊपर कारोबार कर रहा है।


    इसी तरह गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स लगभग 5 फीसदी बढ़कर 291 रुपये पर बंद हुआ था। ये पिछले साल 23 सितंबर के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग स्तर है। डेली चार्ट पर इसने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। साथ ही इसका वॉल्यूम भी औसत से ज्यादा था।

    पंजाब नेशनल बैंक कल के कारोबार में सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार करता दिखा था। ये स्टॉक लगातार 5वें दिन हायर टॉप्स बनाता दिखा था। ये स्टॉक कल करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ 52.25 रुपए पर बंद हुआ था। ये 31 जनवरी 2023 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रे़डिंग रणनीति

    EIH:ईआईएच पिछले 6-7 महीनों से "डाउन-स्लोपिंग चैनल" के भीतर कंसोलीडेट हो रहा था। हालांकि पिछले हफ्ते आई तेजी के दम पर स्टॉक ने वीकली क्लोजिंग के आधार पर ऊपर बताए गए फॉर्मेशन को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। यह ब्रेकआउट वॉल्यूम में बढ़त के साथ आया है।

    स्टॉक ने 100 और 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) को फिर से हासिल किया है और तेजी से वापसी की है। इसका वीकली "बैंड बोलिंगर" खरीदारी के संकेत दे रहा है। डेली, वीकली, मंथली स्ट्रेंथ इंडिकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) पॉजिटिव जोन में है। ये सभी टाइम फ्रेम में खरीदारी के संकेत दे रहा है। निवेशकों को 178-168 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 205-220 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदना चाहिए।

    Gujarat Ambuja Exports:एक साल के मजबूत एक्यूमुलेशन के बाद, स्टॉक ने अपने "डिसेंडिंग ट्राइएंगल" ब्रेकआउट को बढ़ते वॉल्यूम के साथ निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। स्टॉक 20, 50, 100 और 200 एसएमए से ऊपर अच्छी तरह से टिक गया है। कीमतों के साथ-साथ इसका वॉल्यूम भी बढ़ रहा है जो स्टॉक में मजबूती कायम रहने का संकेत है। निवेशकों को 278-265 रुपये के डाउनसाइड सपोर्ट जोन के साथ 320-338 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदना चाहिए।

    Top trading ideas: मई सिरीज में जोरदार कमाई के लिए इन 10 स्टॉक्स को अपने पोर्टफिलियो में जरूर करें शामिल

    Punjab National Bank:पिछले 3-4 महीनों में ये स्टॉक 45 रुपये के स्तर तक गिर गया है फिर उसके बाद इसने तेज वापसी की है। स्टॉक ने 45 रुपये के अपने पिछले मल्टीपल सपोर्ट जोन से बाउंस किया है। ये एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन बना हुआ है। स्टॉक ने अपने 200-डे एसएमए को फिर से हासिल किया है जो एक पॉजिटिव संकेत है। पिछले तीन हफ्तों से स्टॉक के वॉल्यूम में भी भारी बढ़त देखने को मिली है। ये एक पॉजिटिव संकेत है। स्टॉक में हमें 60-68 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। क्लोजिंग बेसिस पर 44 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।