Sun TV Share Price : डीमर्जर की खबरों के चलते सन टीवी में जोरदार तेजी, 15% उछाल के साथ हिट किया 52 हफ्तों का हाई

Sun TV Share Price : कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 24000 करोड़ रुपए है। कंपनी के पास 8000 करोड़ रुपए का फ्री कैश रिजर्व है। पहली तिमाही में IPL रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़ा है। CNBC-आवाज़ ने सन टीवी मैनेजमेंट को ईमेल भेजा है। खबर पर फिलहाल सन टीवी के मैनेजमेंट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 2:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sun TV Share Price :फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 64.95 रुपए यानी 11.74 फीसदी की बढ़त के साथ 621 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 663.90 रुपए है। यही इसका 52 वीक हाई भी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sun TV Share Price : डीमर्जर की खबरों के चलते आज सन टीवी के शेयरों में जोरदार तेजी है। आज को कारोबारी सत्र में यह शेयर 15 फीसदी भागा है। सूत्रों के हवाले से CNBC-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक कंपनी की IPL कारोबार को अलग करने की तैयारी है। IPL फ्रेंचाइजी का वैल्यूएशन करीब 13-14 हजार करोड़ रुपए संभव है। इस डिमर्जर से कंपनी में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग हो सकती है।

    सन टीवी में बड़ी वैल्यू अनलॉकिंग!

    सूत्रों के मुताबिक सन टीवी में बड़े डीमर्जर की तैयारी है। सन टीवी इस डीमर्जर के जरिए IPL कारोबार को अलग कर सकती है। ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL फ्रेंचाइजी का वैल्युएशन 13000–14000 करोड़ रुपए है। सन टीवी के पास 3 क्रिकेट फ्रेंचाइजी शामिल हैं। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 24000 करोड़ रुपए है। कंपनी के पास 8000 करोड़ रुपए का फ्री कैश रिजर्व है। पहली तिमाही में IPL रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़ा है। CNBC-आवाज़ ने सन टीवी मैनेजमेंट को ईमेल भेजा है। खबर पर फिलहाल सन टीवी के मैनेजमेंट की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


    सन टीवी की क्रिकेट फ्रेंचाइजी

    सन टीवी की क्रिकेट फ्रेंचाइजी पर नजर डालें तो उसके पास सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SunRisers Eastern Cape) और सनराइजर्स लीड्स (SunRisers Leeds) की फ्रेंचाइजी है। इस साल की बड़ी IPL डील की बात करें तो RCB का वैल्युएशन 16660 करोड़ रुपए और राजस्थान रॉयल्स की वैल्यू 15286 करोड़ रुपए पहुंची है।

    शेयर की चाल पर एक नजर

    फिलहाल यह शेयर एनएसई पर 64.95 रुपए यानी 11.74 फीसदी की बढ़त के साथ 621 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 663.90 रुपए है। यही इसका 52 वीक हाई भी है। इसका मतलब ये है कि आज इस शेयर ने अपना 52 वीक हाई भी हिट किया है। शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 28,844,990 शेयर और मार्केट कैप 24,236 करोड़ रुपए पर दिख रहा है।

    1 हफ्ते में यह शेयर 26.74% और 1 महीने में 30.94% भागा है। 3 महीने में इसमें 20.51% और 6 महीने में 9.59% तेजी आई है। इस साल अब तक यह शेयर 5.74% बढ़ा है। वहीं, 1 साल में 18.69% की तेजी आई है। जबकि, 3 साल में इसमें 1.49% की बढ़त देखने को मिली है।

    मोतीलाल ओसवाल ने 12 अगस्त, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में सन टीवी नेटवर्क पर 545 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'न्यूट्रल' रेटिंग की सिफारिश की थी।

     

    Top Picks : बाजार में बाउंस बैक की उम्मीद, मेटल और बैंकिंग स्पेस के इन शेयरों में शॉर्ट टर्म में बन सकता है मोटा पैसा

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।