Top Picks : 30 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी 22750 के ऊपर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:45 बजे, सेंसेक्स 416 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 72,946 के आसपास कारोबार कर रहा था और निफ्टी 65 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 22,785 के आसपास कारोबार कर रहा था। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल,फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। बैंक, IT, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1-3% की बढ़त देखने को मिल रही थी।
बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के सहज अग्रवाल ने कहा कि सितंबर काफी ज्यादा सेलिंग वाला महीना रहा है और ऐसा लग रहा है अक्टूबर की शुरुआत हम एक न्यूट्रल नोट पर कर रहे हैं। ऐसे में हमें फिलहाल एग्रेसिव पॉजिटिव नजरिया नहीं लेना चाहिए। डेली बेसिस पर एक स्ट्रांग अप टिक के बाद ही साफ होगा की मार्केट में पॉसिबल बॉटम बन चुका। ऐसे में लग रहा है कि 25580 का कल का पैनिकिक लो अब वीकली बोसिस पर बहुत क्रिटिकल लेवल बन गया है। इसको हम सपोर्ट मान कर पॉजिटिव रुझान के साथ ट्रेड कर सकते हैं।
इस समय काफी स्टॉक मोमेंटम वाइज ओवरसोल्ड दिख रहे हैं। इनमें अब तेजी के मौके हैं। फ्रंट लाइन स्पेस और मिड कैप स्पेस में भी कई शेयर हैं जो ओवरसोल्ड जोन से तेजी पकड़ सकते है। इसको ध्यान में रखते हुए देखें तो ऐसा लगता है कि बाजार थोड़ा बाउंस बैक आ सकता है। अभी इसका कंफर्मेशन नहीं मिला है। लेकिन फिर भी एक शॉर्ट टर्म सपोर्ट यदि लेना हो तो निफ्टी में 22,580 के सपोर्ट के साथ वीकली बेसिस पर लॉन्ग किया जा सकता है।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सहज अग्रवाल ने कहा कि टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर काफी अच्छा लग रहा है। बाजार में भारी उठापटक के बीच सितंबर में इस शेयर में बहुत मजबूत कंसोलीडेशन देखने को मिला है। मार्केट में इतने बड़े करेक्शन के बीच भी यह शेयर अपने 2 महीनों के कंसोलीडेशन रेंज से नीचे नहीं गया। इस शेयर के लिए 181 रुपए पर बहुत मजबूत सपोर्ट है। पिछले कुछ दिनों में इसमें यहां से अच्छा मोमेंटम अपटिक भी देखने को मिला है। ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है। इसमें 181 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 205 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है।
सहज अग्रवाल की दूसरी पिक बैंकिंग स्पेस से है। उनका कहना है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में शॉर्ट टर्म बेसिस पर काफी करेक्शन हो चुका है। इस शेयर में अभी अब खरीदारी के अच्छे मौके दिख रहे हैं। इस शेयर में 930 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1025 रुपए तक के शॉर्ट टर्म टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। आज बाजार को बैंकिंग सेक्टर काफी सपोर्ट भी कर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।