म्यूचुअल फंड, पीएमएस और एआईएफ में शानदार प्रदर्शन के बाद सुनील सिंघानिया फिर से म्यूचुअल फंड की दुनिया में लौट आए हैं। उनकी एसेट मैनजमेंट कंपनी अबेकस एएमसी की पहली स्कीम 8 दिसंबर को आ रही है। यह एक फ्लेक्सी-कैप फंड है। सवाल है कि क्या इनवेस्टर्स को इस पहली स्कीम से उसी तरह के रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए, जितना रिटर्न देने का सिंघानिया का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड रहा है?
