Get App

स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी में सुनील सिंघानिया, मधु केला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, स्टॉक में आया जोरदार उछाल

Dynamatic Technologies में 2.5 लाख शेयर खरीदने के लिए AL Mehwar Commercial Investments LLC - (NOOSA) ने 62.72 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जबकि 1.5 लाख शेयरों को खरीदने के लिए Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust ने 37.63 करोड़ रुपये लगाये हैं। वहीं 50,000 शेयर्स Abakkus Diversified Alpha Fund ने 12.54 करोड़ रुपये में खरीदे हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 21, 2023 पर 12:43 PM
स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी में सुनील सिंघानिया, मधु केला ने बढ़ाई हिस्सेदारी, स्टॉक में आया जोरदार उछाल
Dynamatic Technologies एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, हाइड्रोलिक और सिक्योरिटी असेंबलर्स के कलपुर्जों की आपूर्ति का कारोबार करती है

दिग्गज निवेशकों सुनील सिंघानिया (Sunil Singhania) और मधुसूदन केला (Madhusudan Kela) द्वारा प्रीसीजन इंजीनियरिंग कंपनी डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज (Dynamatic Technologies) में निवेश किया गया है। इस निवेश के एक दिन बाद आज यानी 21 मार्च को डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेजी नजर आई। आज सुबह 10:45 बजे एनएसई पर स्टॉक 2.7 प्रतिशत उछाल के साथ 2678.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 20 मार्च को कंपनी ने 2,509 रुपये के भाव पर तीन निवेशकों को 4.5 लाख शेयरों के रूप में प्रिफरेंशियल शेयर अलॉटमेंट करके 112.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Share Market News: AL Mehwar Commercial Investments LLC - (NOOSA) ने 2.5 लाख शेयर खरीदने के लिए 62.72 करोड़ रुपये का निवेश किया। Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust ने 1.5 लाख शेयरों को खरीदने के लिए 37.63 करोड़ रुपये निवेश किया। जबकि Abakkus Diversified Alpha Fund ने 50,000 शेयर्स खरीदने के लिए 12.54 करोड़ रुपये का निवेश किया।

बता दें कि Cohesion MK Best Ideas Sub-Trust ये Cohesion Investments और मधुसूदन केला के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। जबकि Abakkus Diversified Alpha Fund का प्रबंधन सुनील सिंघानिया द्वारा किया जाता है।

दिसंबर के अंत तक सिंघानिया के पास Abakkus Emerging Opportunities Fund-1 के माध्यम से कंपनी में 2.62 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सिंघानिया और मधु केला दोनों ने पहली बार 2021 में स्टॉक में निवेश किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें