Sunrest Lifescience IPO Listing: शेयरों की फ्लैट शुरुआत, आईपीओ के पैसों का ऐसे होगा इस्तेमाल

Sunrest Lifescience IPO Listing: हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कंपनी सनरेस्ट लाइफसाइंस (Sunrest Lifescience) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 48 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Sunrest Lifescience IPO Listing: वर्ष 2017 में बनी सनरेस्ट लाइफसाइंस कैप्सूल्स, टैबलेट्स, सिरप, ओइंटमेंट, जेल, माउथवॉश, सॉलूशन, सस्पेंशन, ड्राई पाउडर्स और टूथपेस्ट बेचती है। आज इसकी स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sunrest Lifescience IPO Listing: हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कंपनी सनरेस्ट लाइफसाइंस (Sunrest Lifescience) के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 48 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 84 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 84 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद यह फिसल गया। फिसलकर यह 79.80 रुपये (Sunrest Lifescience Share Price)  के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 5 फीसदी घाटे में हैं।

    Sunrest Lifescience IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

    सनरेस्ट लाइफसाइंस का 10.85 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-9 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों ने इसमें भर-भरकर पैसे लगाए थे। उनके लिए आरक्षित आधा हिस्से को 65.74 गुना बोली मिली थी और ओवरऑल यह आईपीओ 48.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 12,91,200 नए शेयर जारी हुए हैं। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों को भरने में होगा।


    Cipla को अमेरिकी दवा नियामक ने दी चेतावनी, ये है पूरा मामला

    Sunrest Lifescience की डिटेल्स

    वर्ष 2017 में बनी सनरेस्ट लाइफसाइंस कैप्सूल्स, टैबलेट्स, सिरप, ओइंटमेंट, जेल, माउथवॉश, सॉलूशन, सस्पेंशन, ड्राई पाउडर्स और टूथपेस्ट बेचती है। इसके प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी तैयार करती है और गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश मे इसके 43 थर्ड पार्टी मैनुफैक्चरर्स हैं। इसके पास 32 प्रोडक्ट्स के लिए 18 रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 16.55 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 77.71 लाख रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 2.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी तेजी से आगे बढ़ा है। वित्त वर्ष 2021 में इसका रेवेन्यू 16.95 करोड़ रुपये था जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 26.91 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 24.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो जून तिमाही में इसे 75.08 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा और 5.64 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।