Sunrest Lifescience IPO Listing: हेल्थकेयर और पर्सनल केयर प्रोडक्ट कंपनी सनरेस्ट लाइफसाइंस (Sunrest Lifescience) के शेयरों की आज कमजोर मार्केट में NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर यह आईपीओ ओवरऑल 48 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 84 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 84 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद यह फिसल गया। फिसलकर यह 79.80 रुपये (Sunrest Lifescience Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 5 फीसदी घाटे में हैं।
