Stocks to Buy: रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी सनटेक रियल्टी के शेयरों में आज 22 अगस्त को करीब 3% की उछाल देखने को मिली। यह शेयर लगातार चौथे दिन हरे निशान में कारोबार कर रहा है। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद आई है। मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए इस पर अपनी 'Buy (खरीदें)' की रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 561 रुपये तय किया है। यह गुरुवार के बंद भाव से इसमें करीब 43 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है।
