Supriya Lifescience के शेयरों की दमदार लिस्टिंग, BSE पर 55.11% प्रीमियम के साथ 425 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ था, IPO 71.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 10:24 AM
Supriya Lifescience का इश्यू 71.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Supriya Lifescience के शेयरों की लिस्टिंग 28 दिसंबर को दमदार हुई है। कंपनी के शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 55.11% यानी 151 रुपए ऊपर 425 रुपए पर लिस्ट हुआ है। जबकि NSE पर इसके शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 53.65% यानी 147 रुपए प्रीमियम के साथ 421 रुपए पर हुई है।

फार्मा कंपनी Supriya Lifescience का इश्यू 16 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर को बंद हुआ था। यह इश्यू 71.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने सबसे ज्यादा 161.22 गुना बोली लगाई थी। रिटेल निवेशकों के पोर्शन में 56.01 गुना बोली लगी थी। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने अपने लिए रिजर्व हिस्से में 31.82 गुना बोली लगाी थी।

Hot Stocks:रिकवरी की राह पर बाजार, शॉर्ट टर्म में जोरादार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव


Supriya Lifescience ने 700 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 265-274 रुपए था। लगभग सभी एनालिस्ट्स ने इसके इश्यू को सबसक्राइब करने की सलाह दी थी। इसके वाजिब वैल्यूएशन, बेहतरीन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, दमदार वित्तीय स्थिति के साथ मजबूत क्लाइंट रिलेशन को देखते गुए एनालिस्ट्स ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।