कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,750-23,800 का मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर क्लोजिं इस जोन के नीचे हुई तो ब्रेकडाउन कन्फर्म होगा। ऐसे में 23,300-23,500 का भी रिस्क ओपन होगा। लेकिन अगर इस जोन को डिफेंड किया तो BULLS गेम में रहेंगे। मगर गिरने का ट्रेंड तोड़ने के लिए 24,200 के ऊपर की क्लोजिंग चाहिए

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा आज का सबसे अहम फैक्टर रहेगा निफ्टी IT। निफ्टी IT अब ठीक 20 DEMA पर है। लार्जकैप निफ्टी IT शेयर अब वापस कमजोर हो रहे हैं

कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब हुए हैं। निफ्टी 23800 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी,मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव के साथ कामकाज हो रहा है। क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX करीब 4 फीसदी ऊपर गया है। US में दरें बढ़ने के डर ने IT का मूड बिगाड़ दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट फिसला है। इंफोसिस,टेक महिंद्रा,विप्रो और HCL टेक वायदा के टॉप लूजर्स में शुमार हैं। साथ ही PSU बैंक,मेटल,FMCG और रियल्टी में भी कमजोरी,लेकिन डिफेंस में जोश है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,750-23,800 का मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर क्लोजिं इस जोन के नीचे हुई तो ब्रेकडाउन कन्फर्म होगा। ऐसे में 23,300-23,500 का भी रिस्क ओपन होगा। लेकिन अगर इस जोन को डिफेंड किया तो BULLS गेम में रहेंगे। मगर गिरने का ट्रेंड तोड़ने के लिए 24,200 के ऊपर की क्लोजिंग चाहिए।

आज फिर IT के गिरने के एल्गो संकेत हैं, कोस्पी और बॉन्ड यील्ड ऊपर हैं। बैंक निफ्टी लगातार 200 DMA टेस्ट कर रहा है लेकिन पार नहीं कर पा रहा। अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी 57,000 नहीं तोड़ रहा है। 15-16 सितंबर की फेड की बैठक ग्लोबल बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है। उससे पहले 11 सितंबर का CPI सबसे अहम डाटा प्वाइंट होगा।


आज से बदला प्री-ओपन

आज से CAS की तर्ज पर प्री-ओपन में ऑक्शन सेशन शुरू हुआ है। इसका मकसद ओपनिंग प्राइस में बेहतर प्राइस डिस्कवरी है। प्री-ओपन सेशन का समय सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे ही रहेगा। इस 15 मिनट के अंदर ऑर्डर्स डालने और मैच करने के नियम बदले हैं।

ऑर्डर्स का नया टाइम-टेबल

9:00-9:05 AM पहला Phase होगा, इसमें लिमिट और मार्केट ऑर्डर्स दोनों प्लेस,बदल या रद्द हो पाएंगे। 9:05-9:10 AM दूसरा Phase) होगा इसमें केवल लिमिट ऑर्डर्स की अनुमति होगी। नए मार्केट ऑर्डर्स नहीं डलेंगे। 9:10-9:15 AM (Order Matching Phase) के  विंडो में ऑर्डर्स की मैचिंग होगी। स्टॉक/इंडेक्स का ओपनिंग प्राइस (EQUILIBRIUM PRICE) तय होगा।

मार्केट ऑर्डर्स के समय पर ध्यान दें। आपको सुबह 9:05 बजे से पहले ही ऑर्डर्स डालने होंगे। 9:05 AM के बाद मार्केट ऑर्डर्स नहीं लिए जाएंगे। 9:05 AM से 9:10 AM के बीच केवल लिमिट ऑर्डर पड़ेंगे। ये बदलाव बाजार के प्री-ओपन को पारदर्शी बनाएगा। CAS जैसी दिक्कत प्री-ओपन में नहीं हो सकती है, क्योंकि 9:15 पर खुलते ही बाजार एडजस्ट हो जाएगा। ऐसे में कोई प्री-ओपन में उल्टे-सीधे बिड नहीं डालेगा और ना ही ऑप्शन खरीदने और बेचने वाला IEP देखकर घबराएगा, क्योंकि बाजार खुलते ही इंडेक्स वापस सही Equilibrium में आएगा। ऐसे में प्री-ओपन सेशन अब ज्यादा सटीक होगा।

बाजार: आज कहां हो नजर?

अनुज सिंगल ने कहा आज का सबसे अहम फैक्टर रहेगा निफ्टी IT। निफ्टी IT अब ठीक 20 DEMA पर है। लार्जकैप निफ्टी IT शेयर अब वापस कमजोर हो रहे हैं। बॉन्ड यील्ड्स का वापस ऊपर आना निगेटिव है। कोस्पी का ऊपर आना भी निगेटिव है। इसके अलावा आज सोने और चांदी से जुड़े शेयर भी गिर सकते हैं। आयरन ओर की कीमतें एक महीने में 6% बढ़ी हैं, NMDC पर नजर रखें।

Baltic Dry Index 5 साल के उच्च स्तर पर है। शिपिंग सेक्टर पर भी नजर रखनी चाहिए। एल्युमिनियम ऊपर आया है। Nalco और हिंडाल्को जैसे शेयर फोकस में हैं। ONGC, OIL जैसे शेयर रडार पर रहेंगे, तेल ऊपर आया है। इंडिगो,एशियन पेंट्स जैसे शेयर थोड़ा और गिर सकते हैं। बैंक निफ्टी 57,000-58,000 की रेंज में है। देखना है कब तक बैंक निफ्टी इस रेंज को होल्ड करेगा।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला और सबसे अहम सपोर्ट 23,750-23,800 पर है। इसके नीचे फिसले तो अगला बड़ा सपोर्ट 23,500-23,600 पर होगा। खरीदारी का जोन 23,800-23,850 पर है। SL 23,750 पर रहे। पहला रजिस्टेंस 23,900-23,950 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,050-24,100 है। बिकवाली का सबसे अच्छा जोन 23,950-24,050 के रिजेक्शन पर होगा। SL 24,100 पर रहना चाहिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

इसकी बेसिक रेंज 57,000-58,000 है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 56,900-57,100 है। SL 56,800 पर रखें। बिकवाली का सबसे अच्छा जोन 57,600-57,800 है। SL 57,900 पर है।

 

IPO का मौजूदा बूम भी बाजार पर बना रहा दबाव, जानिए कब तक बना रहेगा यह ट्रेंड

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।