Get App

कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,750-23,800 का मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर क्लोजिं इस जोन के नीचे हुई तो ब्रेकडाउन कन्फर्म होगा। ऐसे में 23,300-23,500 का भी रिस्क ओपन होगा। लेकिन अगर इस जोन को डिफेंड किया तो BULLS गेम में रहेंगे। मगर गिरने का ट्रेंड तोड़ने के लिए 24,200 के ऊपर की क्लोजिंग चाहिए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 12:31 PM
कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल
अनुज सिंघल ने कहा आज का सबसे अहम फैक्टर रहेगा निफ्टी IT। निफ्टी IT अब ठीक 20 DEMA पर है। लार्जकैप निफ्टी IT शेयर अब वापस कमजोर हो रहे हैं

कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार के सेंटिमेंट खराब हुए हैं। निफ्टी 23800 के नीचे फिसल गया है। बैंक निफ्टी,मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव के साथ कामकाज हो रहा है। क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX करीब 4 फीसदी ऊपर गया है। US में दरें बढ़ने के डर ने IT का मूड बिगाड़ दिया है। निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 परसेंट फिसला है। इंफोसिस,टेक महिंद्रा,विप्रो और HCL टेक वायदा के टॉप लूजर्स में शुमार हैं। साथ ही PSU बैंक,मेटल,FMCG और रियल्टी में भी कमजोरी,लेकिन डिफेंस में जोश है।

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,750-23,800 का मेक ऑर ब्रेक लेवल है। अगर क्लोजिं इस जोन के नीचे हुई तो ब्रेकडाउन कन्फर्म होगा। ऐसे में 23,300-23,500 का भी रिस्क ओपन होगा। लेकिन अगर इस जोन को डिफेंड किया तो BULLS गेम में रहेंगे। मगर गिरने का ट्रेंड तोड़ने के लिए 24,200 के ऊपर की क्लोजिंग चाहिए।

आज फिर IT के गिरने के एल्गो संकेत हैं, कोस्पी और बॉन्ड यील्ड ऊपर हैं। बैंक निफ्टी लगातार 200 DMA टेस्ट कर रहा है लेकिन पार नहीं कर पा रहा। अच्छी बात ये है कि बैंक निफ्टी 57,000 नहीं तोड़ रहा है। 15-16 सितंबर की फेड की बैठक ग्लोबल बाजार के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है। उससे पहले 11 सितंबर का CPI सबसे अहम डाटा प्वाइंट होगा।

आज से बदला प्री-ओपन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें