दिग्गज इनवेस्टर सुशील केडिया ने मार्केट में बड़ी गिरावट के बीच निवेशकों को खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यह सोचना सही नहीं है कि कोई खास स्टॉक इसलिए नहीं गिरेगा, क्योंकि उसके फंडामेंटल्स स्ट्रॉन्ग हैं। उन्होंने कहा कि अभी जैसी गिरावट मार्केट में दिख रही है, उसमें सभी स्टॉक्स का गिरना तय है। उनकी बातें सही लग रही हैं, क्योंकि 7 अप्रैल को निफ्टी और सेंसेक्स के करीब सभी स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए। सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर के स्टॉक में नाममात्र की तेजी दिखी।
