सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) और आईनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयर आज 21 अप्रैल को कारोबार शुरू होते ही 4% तक उछल गए। यह तेजी सरकार की ओर ने विंड टर्बाइन की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एक नया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आया है। मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल्स एनर्जी (MNRE) ने 'रिवाइज्ड लिस्ट मॉडल एंड मैन्युफैक्चरर्स' के तहत नई ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी की। इस नोटिफिकेशन में विंड टरबाइन को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कंपोनेंट्स जैसे- ब्लेड्स, गियर बॉक्स, जेनरेटर और टावर आदि को भारतीय वेंडरों से खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका उद्देश्य देश में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और घरेलू इंडस्ट्रीज को संरक्षण देना है।
