Get App

Suzlon Energy Shares Price : सरकार के एक बड़े फैसले ने दिया बूस्ट डोज, 5% भागा सुजलॉन एनर्जी का शेयर

Suzlon Energy Shares Price : प्रह्लाद जोशी ने WT-MARUT पोर्टल भी लॉन्च किया। यह पोर्टल विंड एनर्जी के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लेकर प्रोजेक्ट साइट तक एंड-टू-एंड ट्रैकिंग में मदद करता है,जिससे पूरी वैल्यू चेन में मजबूत ट्रेसेबिलिटी,जवाबदेही और नियमों का पालन सुनिश्चित होता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 12:13 PM
Suzlon Energy Shares Price : सरकार के एक बड़े फैसले ने दिया बूस्ट डोज, 5% भागा सुजलॉन एनर्जी का शेयर
कर्नाटक के विजयनगर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कंपनी के विंड टरबाइन पावरहाउस,S175 का भी अनावरण किया

Suzlon Energy Shares Price : केंद्रीय रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि भारत के पास पुरानी विंड टर्बाइनों का एक बड़ा बेड़ा है,जिन्हें आधुनिक और ज्यादा क्षमता वाली मशीनों से बदला जा सकता है। नई मशीनों से उन्हीं जगहों से पहले से ज्यादा बिजली पैदा की जा सकेगी। इस बयान के बाद 16 जून को सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 5% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विंड इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (WIPPA) और इंडियन विंड टर्बाइन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IWTMA) से 30 दिनों के भीतर देश भर में पुरानी हो रही विंड टर्बाइनों की विस्तृत जानकारी जमा करने को कहा है।

ग्लोबल विंड डे के मौके पर गोवा में हुए एक प्रोग्राम में बोलते हुए प्रह्लाद जोशी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा,"चूंकि हमारे पास बड़ी संख्या में पुरानी टर्बाइन हैं, इसलिए मैं चाहूंगा कि IWTMA और WIPPA देश भर में ऐसी टर्बाइनों की संख्या के बारे में 30 दिनों के भीतर एक विस्तृत आकलन सौंपें।" उन्होंने आगे कहा कि मजबूत लोकलाइज़ेशन,एडवांस्ड मैन्युफ़ैक्चरिंग क्षमताओं और बढ़ती ग्लोबल कॉम्पिटिटिवनेस के साथ भारत की विंड एनर्जी यात्रा तेजी पकड़ रही है। नेसेल और ब्लेड से लेकर विंड टरबाइन टावर और एडवांस्ड गियरबॉक्स जैसे कंपोनेंट्स के साथ,भारतीय इंडस्ट्री विंड एनर्जी वैल्यू चेन में अपनी ताकत साबित कर रही है और ग्लोबल मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए अच्छी पोजीशन में है।

प्रह्लाद जोशी ने WT-MARUT पोर्टल भी लॉन्च किया। यह पोर्टल विंड एनर्जी के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लेकर प्रोजेक्ट साइट तक एंड-टू-एंड ट्रैकिंग में मदद करता है,जिससे पूरी वैल्यू चेन में मजबूत ट्रेसेबिलिटी,जवाबदेही और नियमों का पालन सुनिश्चित होता है। जोशी ने कहा कि भारत का विंड एनर्जी सेक्टर नई ऊंचाइयां छू रहा है। ऐसे में WT-MARUT पोर्टल का लॉन्च पारदर्शिता,दक्षता और डिजिटल इंटीग्रेशन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

उधर सुजलॉन एनर्जी ने अपने एक बयान में कहा है कि कर्नाटक के विजयनगर में प्रह्लाद जोशी ने कंपनी के विंड टरबाइन पावरहाउस,S175 (5 MW) का भी अनावरण किया। कंपनी ने बताया कि 175-मीटर के रोटर,160-मीटर के हाइब्रिड लैटिस टॉवर और 247.5-मीटर की ब्लेड टिप ऊंचाई वाला यह विंड टरबाइन पावरहाउस ज्यादा एनर्जी हासिल करने के लिए तेज और स्थिर विंड लेयर का इस्तेमाल करता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें