Suzlon Energy Share Price: विंड टर्बाइन कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इन तीन दिनों में यह करीब 3% टूट गया और यह टूटकर एक साल के निचले स्तर के काफी करीब आ गया। हालांकि घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देखना चाहिए। मौजूदा लेवल से यह करीब 60% ऊपर चढ़ सकता है। आज बीएसई पर यह 3.42% की गिरावट के साथ ₹46.34 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.71% फिसलकर ₹46.20 तक आ गया था और इसका एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर ₹46.00 है जो इसने पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को छुआ था। इस निचले स्तर से दो महीने से भी कम समय में यह 61.52% उछलकर 30 मई 2025 को एक साल के हाई ₹74.30 पर पहुंच गया था।
