सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) का शेयर 5 फरवरी को 1.79 पर्सेंट की गिरावट के साथ 55.90 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 13 पर्सेंट से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है। अर्निंग के लिहाज से बात करें, तो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी फर्म के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 91 पर्सेंट का उछाल रहा।
