Suzlon बनाम Inox Wind: FY25 में दोनों ने मचाया धमाल, अब किस स्टॉक पर लगाएं दांव?

Suzlon Energy Vs Inox Wind: सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड, देश की दो सबसे प्रमुख विंड एनर्जी कंपनियों में से एक है। इन दोनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने निवेशकों का इनकी ओर ध्यान खींचा है। चूंकि दोनों कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों के बीच यह असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है कि क्या उन्हें सुजलॉन एनर्जी को चुनना चाहिए या फिर आआईनॉक्स विंड को?

अपडेटेड Jun 02, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Suzlon Energy Vs Inox Wind: ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने दोनों शेयरों को 'Buy' रेटिंग दी है

Suzlon Energy Vs Inox Wind: सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड, देश की दो सबसे प्रमुख विंड एनर्जी कंपनियों में से एक है। इन दोनों कंपनियों ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने निवेशकों का इनकी ओर ध्यान खींचा है। खासतौर से ऐसे समय में जब भारत सरकार ने साल 2020 तक रिन्यूएबल एनर्जी से 500 गीगावाट के बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार इस सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को नीतिगत स्तर पर पूरा समर्थन मुहैया करा रही है।

चूंकि दोनों कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों के बीच यह असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है कि क्या उन्हें सुजलॉन एनर्जी को चुनना चाहिए या फिर आआईनॉक्स विंड को?

सुजलॉन एनर्जी बनाम आईनॉक्स विंड

सुजलॉन एनर्जी, देश की प्रुमख रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स में से एक है। इसका मुख्यालय पुणे में है और यह मुख्य रूप से विंड एनर्जी सेगमेंट पर फोकस करती है। कंपनी ने 17 देशों में 21 गीगावाट से अधिक विंड एनर्जी इंस्टॉलेशन किए हैं। वहीं दूसरी ओर आईनॉक्स विंड, INOXGFL ग्रुप का हिस्सा है और इसे देश की एक प्रमुख विंड एनर्जी कंपनी के रूप में जाना जाता है। यह टर्बाइन, टावर को बनाने के अलावा O&M सेवाओं सहित एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस भी मुहैया कराती है।


शेयर प्राइस हिस्ट्री

सुजलॉन एनर्जी: मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इसके शेयरों में पिछले 5 कारोबारी दिनों में 12% की तेजी आई है।

आईनॉक्स विंड: पिछले पांच कारोबारी दिन में इसके शेयर में 0.5 फीसदी की हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि एक महीने में स्टॉक ने 15% तक का रिटर्न दिया है।

वित्तीय प्रदर्शन

सुजलॉन एनर्जी: कंपनी का वित्त वर्ष 2025 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 67% की बढ़त के साथ ₹10,851 करोड़ रहा, जो FY24 में ₹6,497 करोड़ था। कंपनी का EBITDA 81% बढ़कर ₹1,857 करोड़ तक पहुंच गया। जबकि प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) में 103% देखी गई और यह ₹1,447 करोड़ रहा।

सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) रहा, जो पिछले साल से करीब चार गुना बढ़कर FY25 में ₹2,072 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 600 करोड़ रुपये रहा था। इस उछाल के पीछे एक बड़ी वजह 638 करोड़ रुपये का डेफर्ड टैक्स एसेट्स (DTA) रहा। कंपनी के पास वित्त वर्ष के अंत तक 5.6 गीगावॉट का ऑर्डर बुक और ₹1,943 करोड़ की नेट कैश पोजिशन रही।

आईनॉक्स विंड: कंपनी ने FY25 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया। कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 105% की बढ़त के साथ ₹3,702 करोड़ रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 167% बढ़कर ₹918 करोड़ पहुंचा। वहीं कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 438 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा भी दर्ज किया, जबकि पिछले साल यह 48 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी।

FY25 में कंपनी ने 705 मेगावॉट के विंड प्रोजेक्ट्स को एग्जिक्यूट किया, जो सालाना आधार पर 88% की बढ़ोतरी है कंपनी की ऑर्डर बुक 3.2 GW पर रही, जिसमें FY25 के दौरान मिले 1.5 GW के नए ऑर्डर भी शामिल है। इसमें NTPC, CESC और Hero Future Energies जैसे बड़े क्लाइंट्स शामिल हैं।

इसके अलावा, आईनॉक्स विंड एनर्जी और आईनॉक्स विंड लिमिटेड के विलय को NCLT से मंजूरी मिल चुकी है, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट में ₹2,050 करोड़ की देनदारी में कमी आई है।

मैनेजमेंट आउटलुक

सुजलॉन एनर्जी: कंपनी 2035 से पहले नेट-जीरो स्कोप 1 और 2 उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हिमांशु मोदी (CFP) ने कहा, "अहम पैमानों पर अच्छे प्रदर्शन करने के साथ यह हमारा सबसे अच्छा साल रहा। मजबूत कैश फ्लो और अनुशासित कैपिटल मैनेजमेंट भविष्य के विस्तार में सहायक होगा।"

आईनॉक्स विंड: वहीं INOXGFL ग्रुप के रिन्यूएबल बिजनेस के ग्रुप सीईओ कैलाश ताराचंदानी ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि भारत में विंड एनर्जी इंडस्ट्री के लिए ग्रोथ संभावनाएं काफी मजबूत हैं। ऐसे में विंड OEM और सर्विस प्रोवाइडर्स की मांग आगे भी मजबूत बनी रहेगी।"

शेयर प्राइस टारगेट 2025

सुजलॉन एनर्जी: ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर को BUY रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 81 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट प्राइस FY27 की अनुमानित अर्निंग प्रति शेयर आय (EPS) पर आधारित है, जिसे 35 गुना पी/ई रेशियो के आधार पर तय किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुजलॉन की 4.5 GW की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और 5.5 GW का ऑर्डर बुक कंपनी को अगले दो सालों में 60% तक डिलीवरी ग्रोथ हासिल करने का भरोसा देता है। ब्रोकरेज ने FY26 और FY27 में क्रमशः 2500 मेगावाट और 3100 मेगावाट की डिलीवरी का अनुमान लगाया गया है। भारत में हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स की मांग, चीन से आयात पर नियंत्रण और एग्जिक्यूशन में स्पष्टता से विंड एनर्जी सेक्टर तेजी से उभर रहा है।

आईनॉक्स विंड: JM फाइनेंशियल ने आईनॉक्स विंड के शेयर पर भी BUY रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 216 रुपये तय किया है। यह टारगेट प्राइस कंपनी के FY27 के अनुमानित प्रदर्शन पर आधारित है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने FY25 में 705 मेगावाट के प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी की। हालांकि FY26 में यह आंकड़ा 1,150 मेगावाट और FY27 में 1,750 मेगावाट रहने की उम्मीद है।

इसके चलते वित्त वर्ष 2025 से 2028 के दौरान कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और शुद्ध मुनाफे में क्रमश: 45%, 46% और 55% CAGR की दर से बढ़ोतरी का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- PSU बैंकों के शेयरों को लगे पंख, रेपो रेट में लगातार तीसरी बार कटौती की उम्मीद में 7% ​तक उछले

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।