Get App

Q4 Results: इंजन बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा, ₹110 का देगी डिविडेंड

Q4 Results: डीजल इंजन वाली कंपनी ने Q4 में दमदार नतीजे दिए हैं। मुनाफा 20% बढ़ा और रेवेन्यू में भी लगभग इतना ही उछाल दिखा। कंपनी शेयरधारकों को ₹110 प्रति शेयर डिविडेंड देगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 7:38 PM
Q4 Results: इंजन बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 20% बढ़ा, ₹110 का देगी डिविडेंड
स्वराज इंजन का शेयर सोमवार को 0.68% की गिरावट के साथ ₹3,912 पर बंद हुआ।

Q4 Results: डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी स्वराज इंजन (Swaraj Engines) ने चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.48% बढ़कर ₹54.6 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹45.4 करोड़ था।

प्रॉफिट-रेवेन्यू उछला

स्वराज इंजन का प्रॉफिट बिफोर टैक्स बढ़कर ₹73.19 करोड़ हो गया, जो पहले ₹61.22 करोड़ था। वहीं PBIT ₹69.59 करोड़ रहा, जो एक साल पहले ₹56.64 करोड़ था।

तिमाही में रेवेन्यू 20.2% बढ़कर ₹545.8 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹454.2 करोड़ था। EBITDA 21% बढ़कर ₹75 करोड़ पहुंचा, हालांकि EBITDA मार्जिन 13.7% पर स्थिर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें