Get App

एयर कूलर कंपनी ने एसी भी बनाने का किया ऐलान, शेयर 14 फीसदी तक उछले

Symphony एयर कूलर सहित कई कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। एसी और दूसरे प्रोडक्ट्स में कंपनी की एंट्री के ऐलान का असर 8 सितंबर को इसके शेयरों पर पड़ा। 6 अगस्त, 2024 के बाद इस शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। इससे पहले 6 अगस्त, 2024 को शेयर एक दिन में 18.9 फीसदी उछला था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 12:30 PM
एयर कूलर कंपनी ने एसी भी बनाने का किया ऐलान, शेयर 14 फीसदी तक उछले
सिम्फनी ने लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए अपने प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो को बढ़ाने का प्लान बनाया है।

सिम्फनी के शेयरों को 8 सितंबर को बाजार खुलते ही पंख लग गए। एक समय शेयर 14 फीसदी तक चढ़ गए। बाद में तेजी थोड़ी सुस्त पड़ी। इसकी वजह कंपनी का एक बड़ा ऐलान है। कंपनी ने कहा है कि वह अब रूम एयर कंडिशनर, ब्रशलेस डायरेक्ट करेंट (बीएलडीसी) सीलिंग फैन और एयर फ्यरिफायर्स भी बनाएगी।

2024 के बाद शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी

Symphony एयर कूलर सहित कई कूलिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। एसी और दूसरे प्रोडक्ट्स में कंपनी की एंट्री के ऐलान का असर 8 सितंबर को इसके शेयरों पर पड़ा। 6 अगस्त, 2024 के बाद इस शेयर में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। इससे पहले 6 अगस्त, 2024 को शेयर एक दिन में 18.9 फीसदी उछला था।

कंपनी पोर्टफोलियो के विस्तार से लिए आंतरिक स्रोतों से पूंजी जुटाएगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें