Symphony को Q3 में ₹10 करोड़ का घाटा, फिर भी ₹2 के तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान; शेयर 9% लुढ़का

Symphony Share Price: दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड बेसिस पर ऑपरेशंस से 242 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। दिसंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 73.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान शेयरहोल्डर्स को 28 फरवरी 2025 को या उससे पहले कर दिया जाएगा

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Symphony के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी 2025 है।

Symphony Stock Price: कूलर बनाने वाली कंपनी सिंफनी लिमिटेड के शेयरों में 5 फरवरी को दिन में 10 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी और बीएसई पर कीमत 1278.65 रुपये के लो तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर लगभग 9 प्रतिशत गिरावट के साथ 1301.95 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 41 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में मुनाफा 56 करोड़ रुपये था।

Symphony ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2024 तिमाही में उसने कंसोलिडेटेड बेसिस पर ऑपरेशंस से 242 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 247 करोड़ रुपये से 2 प्रतिशत कम है। सितंबर 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 315 करोड़ रुपये रहा था।

तीसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान


दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा के साथ ही सिंफनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसका भुगतान शेयरहोल्डर्स को 28 फरवरी 2025 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 फरवरी 2025 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

Info Edge Share Price: एक शेयर को 5 छोटे शेयरों में तोड़ेगी कंपनी, कीमत 3% उछली

एक साल में 39 प्रतिशत चढ़ा सिंफनी का शेयर

बीएसई के डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में सिंफनी के शेयर ने 39 प्रतिशत की बढ़त देखी है। वहीं 3 महीनों में शेयर 18 प्रतिशत सस्ता हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 8900 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 73.43 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर ने बीएसई पर 52 वीक का हाई 1,878.95 रुपये 11 अक्टूबर 2024 को देखा था। वहीं 52 वीक का लो 820.10 रुपये 20 मार्च 2024 को छुआ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।