ये स्टॉक 3% चढ़ सकता है, डीलर्स ने इन दो स्टॉक्स में कराई जोरदार खरीदारी

SYNGENE के शेयर में आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स अपने क्लाइंट्स को खरीदारी करने की राय दी। FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स ने क्लाइंट्स को इसमें आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि ये शेयर 2-3% चढ़ सकता है। शेयर में फ्रेश बाईंग हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट भी 15% बढ़ा है

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 10:29 PM
AARTI INDUSTRIES के रूप में दूसरे स्टॉक में डीलर्स ने खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स ने पोजीशनल लक्ष्य 600 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आज से मई सीरीज की मजबूत शुरूआत हुई। निफ्टी 18000 को छूने को बेताब नजर आया। RIL, L&T, ITC और TCS जैसे दिग्गजों शेयरों ने बाजार में जोश भरा। उधर मिडकैप इंडेक्स 3 महीने के उच्चम स्तर पर पहुंच गया। लेकिन बैंक शेयरों में आज थोड़ी सुस्ती दिख रही है। विप्रो ने 12000 करोड़ के शेयर बायबैक का ऐलान किया तो शेयर में जोश नजर आया। कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर करीब 3 परसेंट ऊपर चढ़ गये। आज दूसरे IT शेयरों में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। वहीं आज डीलिंग रूम्स में सिंजीन और आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला। दोनों स्टॉक्स में आज डीलिंग रूम्स में खरीदारी करने की सलाह दी है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने ये जानकारी हासिल की है।

    SYNGENE

    यतन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स अपने क्लाइंट्स को सिंजीन के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि FIIs ने शेयर में खरीदारी की है। डीलर्स की इसमें BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक शेयर 2-3% चढ़ सकता है। शेयर में नई खरीदारी हुई और इसका ओपन इंटरेस्ट 15% बढ़ा है।

    L&T का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल


    AARTI INDUSTRIES

    दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने आरती इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स का इस शेयर में पोजीशनल लक्ष्य 600 रुपये प्रति शेयर है। उनका कहना है कि आज HNIs द्वारा शेयर में खरीदारी की गई है। शेयर में नई खरीदारी हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 19% बढ़ा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।