कमजोर ग्लोबल संकेतों से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब एक परसेंट फिसला। ICICI बैंक, L&T, RIL और टाटा मोटर्स ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट ज्यादा दिखी। डर का इंडेक्स INDIA VIX 5% चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने सिटी यूनियन बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने क्रॉम्प्टन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए नालको पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने हैपिएस्ट माइंड टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
