Get App

Syrma SGS Technology ने 209-220 रुपए तय किया IPO का भाव, जानिए पूरी डिटेल

यह आईपीओ 12 अगस्त को खुलकर 18 अगस्त को बंद होगा। यह पिछले 2.5 महीने में आने वाला पहला आईपीओ होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 9:59 AM
Syrma SGS Technology ने 209-220 रुपए तय किया IPO का भाव, जानिए पूरी डिटेल
कंपनी के 200 से ज्यादा कस्टमर है जिसमें से 16 कस्टमर ऐसे है जो कंपनी के साथ पिछले 10 सालों से ज्यादा की अवधि से जुड़े हुए है

Syrma SGS Technology fixes IPO price : इंजीनियरिंग एंड डिजाइन कंपनी Syrma SGS Technology ने अपने आईपीओ का भाव 209-220 रुपये तय किया है। यह आईपीओ 12 अगस्त को खुलकर 18 अगस्त को बंद होगा। यह पिछले 2.5 महीने में आने वाला पहला आईपीओ होगा । इस आईपीओ की एंकर बुक 11 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगी।

इस आईपीओ में 766 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि 33.7 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। जिसके तहत कंपनी की प्रमोटर वीना कुमार टंडन (Veena Kumari Tandon) अपने शेयर बेचेगी। आईपीओ के अपर साइट पर कंपनी इस आईपीओ के जरिए 840 करोड़ रुपये जुटाएगी।

इस स्टॉक की लिस्टिंग 24 अगस्त को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें