TAC Infosec IPO Listing: रिस्क मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी टीएसी इनफोसेक लिमिटेड की शुक्रवार 5 अप्रैल को शेयर बाजार में लिस्टिंग जबर्दस्त रही। शेयर NSE SME पर 290 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो कि IPO के अपर प्राइस बैंड 106 रुपये से 173.5 प्रतिशत ज्यादा है। लिस्टिंग के तुरंत बाद ही टीएसी इनफोसेक के शेयर की कीमत 5 प्रतिशत तक चढ़ी और 304.50 रुपये पर अपर सर्किट लग गया।
कंपनी का IPO 27 मार्च को खुला था और 2 अप्रैल को बंद हुआ। प्राइस बैंड 100-106 रुपये प्रति शेयर था। IPO 422 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 141.29 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 768.89 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 433.80 गुना भरा था। कंपनी ने इश्यू में 28.3 लाख नए शेयर जारी किए।
TAC Infosec के प्रमोटर त्रिशनीत अरोड़ा और चरनजीत सिंह हैं। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78 प्रतिशत थी, जो IPO के बाद घटकर 56.94 प्रतिशत रह गई।
वित्तीय तौर पर TAC Infosec कितनी मजबूत
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 93.7% बढ़कर 10.14 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 735.05% बढ़कर 5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में TAC Infosec का रेवेन्यू 5.31 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा करीब 2 करोड़ रुपये रहा। TAC Infosec Limited की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।
जैसे कि HDFC, Bandhan Bank, BSE, National Payments Corporation of India, DSP Investment Managers Private Limited, Motilal Oswal Financial Services Limited और NSDL e-Governance।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।