ताइवान में कोरोना का खतरा बढ़ने की चेतावनी, स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट

ताइवान ने अभी तक कोविड-19 को फैलने से रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब स्थिति बिगड़ने की आशंका है

अपडेटेड May 12, 2021 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ताइवान में कोरोना का संक्रमण फैलने की आशंका है। ताइवान के हेल्थ मिनिस्टर चेन शिह चुंग ने बुधवार को यह चेतावनी दी। ताइवान ने अभी तक कोरोना को रोकने में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस चेतावनी के बाद ताइवान के स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट आ गई।

ताइवान ने मंगलवार को सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाने की घोषणा की थी। चेन ने पार्लियामेंट को बताया कि कोरोना को लेकर अलर्ट का लेवल बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "अगर संक्रमण को रोकने में नाकामी देखी जाती है तो हम जल्द लेवल तीन पर चले जाएंगे।"

इस सप्ताह ताइवान सरकार ने सभी हॉस्पिटल से संक्रमण के नए मामलों के लिए पर्याप्त वॉर्ड रखने के लिए कहा था। चेन ने बताया कि हॉस्पिटल्स में मरीजों के इलाज के लिए लगभग 3,000 बेड हैं।

ताइवान के राष्ट्रपति ताइ इंग वेन कोरोना वायरस पर एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देंगे।

कोरोना के नए मामलों को लेकर चिंता से ताइवान का बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स 8 प्रतिशत से अधिक गिर गया। ताइवान में कैपिटल फ्यूचर्स के एनालिस्ट, येसोन जुंग ने कहा कि कोरोना को लेकर अलर्ट बढ़ने की आशंका से स्टॉक मार्केट में अफरातफरी है।

उन्होंने बताया, "अलर्ट का लेवल अगर बढ़ाकर तीन किया जाता है तो बहुत से कारोबार नहीं चल सकेंगे और चौथे लेवल पर इंस्टीट्यूट और ऑफिस बंद हो जाएंगे। इसे देखते हुए मार्केट में काफी बिकवाली हो रही है।"


कोरोना के फैलने की शुरुआत में ताइवान ने अपने बॉर्डर बंद कर दिए थे। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और क्वारनटाइन का एक मजबूत सिस्टम बनाया गया था। इससे ताइवान में संक्रमण को फैलने से रोकने में सफलता मिली थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।