Get App

Taking Stock: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:36 PM
Taking Stock: खराब ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही

मार्केट का मूड आज ग्लोबल संकेतों ने बुरी तरह बिगाड़ दिया और बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। निफ्टी 17000 के नीचे बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में करीब 1.5 फीसदी की गिरावट दिखी है। खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया आज रियल्टी, मेटल और IT शेयरों में भारी बिकवाली रही। एनर्जी, ऑटो, फार्म शेयरों में भी दबाव रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। सेंसेक्स 844 अंक गिरकर 57,147 पर बंद हुआ है। निफ्टी 257 अंक गिरकर 16984 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 381 अंक गिरकर 38712 पर बंद हुआ है। मिडकैप 542 अंक गिरकर 30568 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी 50 में से 47 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही।

बुधवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि बाजार आज दबाव में रहा और करीब 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी ने सपाट शुरुआती की थी लेकिन कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही इसमें कमजोरी भी बढ़ती गई और निफ्टी 17100 के सपोर्ट के नीचे फिसल गया। कारोबार के अंत में यह 16983.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आईटी पैक में कमजोरी के साथ ही दूसरे सेक्टरों में भी कमजोरी आई जिससे बाजार सेंटीमेंट कमजोर हुआ। दिग्गजों के साथ ही आज छोटे-मझोले शेयरों में गिरावट रही। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी गिरकर बंद हुए। ग्लोबल मोर्चे से हमें कोई राहत की खबर मिलती नहीं दिख रही है। अगर कंपनियों के नतीजे और दूसरे मैक्रो इकोनॉमी मोर्चे से को निगेटिव खबर आती है तो बाजार में और दबाव बढ़ता दिख सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें