Taking Stock: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन 2% टूटा बाजार, एक्सपर्ट्स से जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी फॉलिंग ट्रेंड लाइन के नीचे चला गया है। जो तेजी के ठंडे पड़ने का संकेत है

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:46 PM
मोंमेटम ऑसीलेटर भी बियरिश क्रॉसओवर दे रहा है और गिरावट के मूड में है। ऐसे मे बाजार का नियर टर्म ट्रेड कमजोर दिख रहा है

बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज बाजार में 16 जून के बाद की सबसे बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट रही तो निफ्टी करीब 350 अंक टूट गया। आज की गिरावट में IT और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं मेटल और ऑटो शेयर भी भारी मुनाफा वसूली का शिकार रहे। कल ऑल टाइम हाई लगाने वाला बैंक निफ्टी भी आज 400 अंकों से ज्यादा गिरा है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं।

सेंसेक्स 1093 अंक गिरकर 58841 पर बंद हुए हैं। निफ्टी 347 अंक गिरकर 17531 पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक 432 अंक गिरकर 40777 पर बंद हुआ है। मिडकैप 921 अंक गिरकर 31495 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी 50 में से 48 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


Motilal Oswal Financial Services के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि निफ्टी आज 17777 की अहम लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। जिससे संकेत मिलता है कि मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX भी 7.8 फीसदी के उछाल के साथ 20 के लेवल के करीब पहुंच गया है जो बाजार में वौलेटिलिटी बढ़ने का संकेत है। उम्मीद है कि जब तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर यूएस फेड का नजरिया पूरी तरफ से साफ नहीं हो जाता तब तक बाजार में यह ट्रेंड जारी रहेगा। इसके अलावा ECB और BOE भी अगले हफ्ते अपने मोद्रिक नीति का ऐलान करेंगे जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी।

Religare Broking के अजीत मिश्रा का कहना है कि हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली और यह करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी में आई पिछले 2 दिनों की गिरावट ने पिछले हफ्ते की सारी बढ़त को खत्म कर दिया है। अब अगर निफ्टी 17500 के नीचे जाता है तो इसमें और कमजोरी आएगी। ऐसे में हमारी सलाह होगी कि बाजार में सर्तकता पूर्ण नजरिया बनाए रखेंगे। बहुत बड़ी पोजिशन लेने से बचें। अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बैंकिंग सेक्टर अभी भी तुलनात्मक रुप से अच्छा नजर आ रहा है। ऐसे में प्राइवेट बैंकों में गिरावट पर खरीद की रणनीति की सलाह होगी।

बाजार में दिखी 2% की गिरावट फिर भी 180 से ज्यादा शेयरों ने हिट किया 52 वीक हाई

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी फॉलिंग ट्रेंड लाइन के नीचे चला गया है। जो तेजी के ठंडे पड़ने का संकेत है। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी नियर टर्म मूविंग एवरेज 20 EMA के नीचे फिसल गया है। मोंमेटम ऑसीलेटर भी बियरिश क्रॉसओवर दे रहा है और गिरावट के मूड में है। ऐसे मे बाजार का नियर टर्म ट्रेड कमजोर दिख रहा है। निफ्टी के लिए 17500 का इमीडिएट सपोर्ट है। अगर यह लेवल टूटता है तो यह हमें 17350 के स्तर पर जाता नजर आ सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 17700 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।