Get App

Taking Stock: बाजार की गिरावट को लगी लगाम, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल

इस हफ्ते की बाजार की चाल पर नजर डालें तो सेंसेक्स 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी में 0.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 5:58 PM
Taking Stock: बाजार की गिरावट को लगी लगाम, जानिए सोमवार को कैसी रह सकती है इसकी चाल
बाजार के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि निफ्टी अभी भी शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन के फेज में है

आज यानी 14 अक्टूबर को बाजार में अच्छा बाउंसबैक देखने को मिला। मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर निफ्टी 17200 के करीब बंद हुआ। आज भारतीय बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ यह तेजी बढ़ती गई। हालांकि आखिरी करोबारी घंटे में आई बिकवाली के चलते बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 684.64 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,919.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 171.35 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17,185.70 के स्तर पर बंद हुआ।

इस हफ्ते की बाजार की चाल पर नजर डालें तो सेंसेक्स 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी में 0.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

17 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि आज निफ्टी में 17000-16950 के सपोर्ट जोन से जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी आज आवर्ली चार्ट पर निफ्टी ट्राइएंगुलर पैटर्न (triangular patern) से ब्रेकआउट देता नजर आया और इसने अपने अहम डेली मूविंग एवरेजों को पार भी कर लिया। हालांकि निफ्टी अपने शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में कामयाब नहीं रहा और आखिरी कारोबार घंटे में आई बिकवाली की वजह से ऊपर से फिसलकर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें