Get App

Taking Stock: 3 दिन की गिरावट के बाद शानदार बाउंस बैक, गुरुवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि हाल के गिरावट के बाद बाजार में फिर से उछाल देखने को मिला और यह मिले जुले संकेतों के बीच करीब 1 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 5:09 PM
Taking Stock: 3 दिन की गिरावट के बाद शानदार बाउंस बैक, गुरुवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.32 के स्तर पर बंद हुआ है

3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार ने शानदार कम बैक किया। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। रियल्टी, इंफ्रा, ऑटो शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 479 अंक चढ़कर 57626 पर और निफ्टी 140 अंक चढ़कर 17124 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 406 अंक चढ़कर 39119 पर बंद हुआ। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। मिडकैप 189 अंक चढ़कर 30757 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.32 के स्तर पर बंद हुआ है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि तेजड़िए आज राहत की सांस लेते नजर आए। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की पिटाई के बाद बाजार में आज एक राहत भरी रैली देखने को मिली। हालांकि ऐसा लगता है कि यह रिकवरी टिकाऊ नहीं साबित होगी क्योंकि बाजार में तमाम निगेटिव फैक्टर्स नजर आ रहे हैं।

टेक्निकल नजरिए से देखे तो निफ्टी ने आज अपने 200-day SMA के करीब सपोर्ट लिया और यहां से इसमें मजबूत बाउंसबैक देखने को मिला। जब तक निफ्टी 17000 के ऊपर टिका हुआ है तब तक इसमें पुलबैक की संभावना कायम है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसमें 17225-17275 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17000 के नीचे फिसलता है तो यह गिरावट 16900 की तरफ जा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें