Get App

Taking Stock: कमजोर ग्लोबल रुझानों के बावजूद चढ़े भारतीय बाजार, जानें कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स ने आज अच्छी वापसी की जबकि मेटल और रियल्टी इंडेक्स में बिकवाली का दबाव आज भी बना रहा। इन दोनों इंडेक्सेस में क्रमश: 0.95 और 0.45 प्रतिशत की कमजोरी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 5:36 PM
Taking Stock: कमजोर ग्लोबल रुझानों के बावजूद चढ़े भारतीय बाजार, जानें कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
आज हफ्ते के पहले दिन निफ्टी 17580-17665 के स्तर के बीच कारोबार करता दिखा। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर निफ्टी 17550 के ऊपर ट्रेड करता है तो पुल-बैक फॉर्मेशन जारी रहने की उम्मीद है

भारतीय शेयर बाजारों ने सोमवार को कारोबारी हफ्ते की पॉजिटिव शुरुआत की। 21 सितंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी मीटिंग (FOMC) से पहले और अन्य एशियाई और यूरोपीय बाजारों द्वारा कमजोर प्रदर्शन के बावजूद भारतीय बाजार में पॉजिटव रुख देखने को मिला। आज के मजबूत क्लोजिंग ने भारतीय शेयर बाजारों में तीन दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया।

आज 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 59,141 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 91 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,622 पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि भारत TINA (there is no alternative (कोई विकल्प नहीं है) कारक का आनंद ले रहा है। इसके कारण सोमवार को विदेशी निवेशकों ने कुछ बाईंग इंटरेस्ट दिखाया। एफआईआई द्वारा भारतीय शेयरों से 1,200 करोड़ रुपये निकालने के बाद शुक्रवार को पिछले कारोबारी सत्र के दौरान भारतीय शेयर बाजारों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

मेटल और रियल्टी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स ने आज अच्छी वापसी की। इन दोनों इंडेक्स में बिकवाली का दबाव आज भी बना रहा। इनमें क्रमश: 0.95 और 0.45 प्रतिशत की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें