Taking Stock: लगातार नौ दिनों की तेजी को लगी लगाम, जानिए 18 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock market:इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एसबीआई, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी इंडेक्स 4.7 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। जबकि पीएसयू बैंक सूचकांक 3 फीसदी और तेल और गैस, रियल्टी, एफएमसीजी इंडेक्स में प्रत्येक में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। आज छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने के मिली है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 10:37 PM
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा बैंक निफ्टी को 42,600 की ओर बढ़ने के लिए 42,000 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। उसके बाद ये 42,750 के स्तर पर भी चढ़ सकता है

Stock market: बाजार में आज लगातार 9 दिनों से चल रही तेजी थमती दिखी। आईटी शेयरों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। इंफोसिस के उम्मीद से कमजोर नतीजों ने आईटी शेयरों पर दबाव बनाया है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 520.25 अंक यानी 0.86 फीसदी की कमजोरी के साथ 59910.75 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 121.20 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 17706.80 के स्तर पर बंद हुआ है। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार आज हल्की गिरावट के साथ खुला था। कारोबारी दिन के आगे बढ़ने के साथ ही कैपिटल, गुड्स,फार्मा और आईटी में आई बिकवाली के चलते बाजार की कमजोरी बढ़ती दिखी। हालांकि पीएसयू बैंक, मेटल, एफएमसीजी और ऑटो में हुई खरीदारी के चलते गिरावट बहुत ज्यादा नहीं बढ़ने पाई।

निफ्टी के गेनर-लूजर

इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी और लार्सन एंड टुब्रो निफ्टी के टॉप लूजर रहे। जबकि नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एसबीआई, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी इंडेक्स 4.7 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुए हैं। जबकि पीएसयू बैंक सूचकांक 3 फीसदी और तेल और गैस, रियल्टी, एफएमसीजी इंडेक्स में प्रत्येक में 1 फीसदी की बढ़त हुई है। आज छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी देखने के मिली है। BSE मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और BSE स्मॉल कैप इंडेक्स 0.15 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।


18 अप्रैल को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज लगातार 9 दिनों की तेजी के लगाम लगता दिखा। डेली चार्ट पर निफ्टी के लिए हमको 17850 – 17870 के जोन में रजिस्टेंस देखने के मिल रहा है। निफ्टी पर डेली मोमेंटम इंडीकेटर अभी भी पॉजिटिव क्रासओवर दे रहा है। ये एक अच्छा संकेत है। निफ्टी में अभी भी तेजी के संकेत कायम हैं ऐसे में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी के लिए 17860 – 17900 पर रजिस्टेंस और 17560 –17500 पर सपोर्ट दिख रहा है। ऊपर की तरफ निफ्टी में 18000 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

बजाज फाइनेंस गलत वजहों से फोकस में, फिर क्यों शेयरों में आई तेजी, निवेशक अब क्या करें!

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आईटी शेयरों में करेक्शन के साथ ही बाजार में बहुप्रतीक्षित मुनाफावसूली देखने को मिली। इस मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स 60,000 अंकों के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसलता दिखा। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने एक बार रिवर्सल कैंडलिस्टिक फॉर्मेशन बनाया है। ये निफ्टी के 17870 के पार जाने तक टाइम बेस्ड करेक्शन की ओर संकेत कर रहा रहा है। निफ्टी के लिए 17800-17870 के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है। निफ्टी में 17870 का स्तर पार होने के बाद ही नई तेजी देखने को मिलेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।