Taking Stock: बाजार ने नये साल की शुरुआत मजबूत नोट पर की, जानें कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

आज साल के पहले कारोबारी दिन को सेल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पावर फाइनेंस बैंक में लॉन्ग बिल्ड-अप नजर आया। वहीं एमसीएक्स, डॉ लाल पैथलैब्स और पेज इंडस्ट्रीज में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। बीएसई के शेयरों में केनरा बैंक, कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, इक्विटास होल्डिंग्स, उषा मार्टिन आदि ने 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 9:41 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी अगर 18,100 के नीचे फिसला तो इसमें एक तत्काल एक इंट्राडे करेक्शन आ सकता है। ऐसे में इंडेक्स 18,050-18,000 तक लुढ़क सकता है

भारतीय इक्विटी बाजार ने वर्ष की शुरुआत एक मजबूत नोट के साथ की। बेंचमार्क इंडेक्सेस ने कैलेंडर वर्ष 2023 के पहले सत्र को सकारात्मक नोट पर समाप्त किया। आज निफ्टी लगभग 18,200 के आसपास रहा। इसमें फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी हुई। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 327.05 अंक या 0.54% बढ़कर 61,167.79 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 92.20 पॉइंट या 0.51% बढ़कर 18,197.50 पर बंद हुआ। ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने हरे रंग में शुरुआत की। दिन बीतने के साथ ही इसमें बढ़त देखने को मिली। हालांकि इसमें इंट्राडे में कुछ मुनाफावसूली भी देखी गई। लेकिन मेटल स्टॉक्स में तेजी के बीच आज का सत्र दिन के उच्च स्तर के पास बंद हुआ।

सेल, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, पावर फाइनेंस बैंक में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया, डॉ लाल पैथलैब्स और पेज इंडस्ट्रीज में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया।

बीएसई पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, इक्विटास होल्डिंग्स, केनरा बैंक, कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन, उषा मार्टिन, जिंदल स्टील एंड पावर, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 52 वीक हाई लेवल हिट किया।


Outlook for January 3

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की कल के लिए निफ्टी पर राय

तकनीकी तौर पर निफ्टी 18,050 और 18,250 के स्तर के बीच कंसोलिडेट होता हुआ नजर आ रहा है। बुल्स के लिए 18,250 नया ब्रेकआउट स्तर होगा। इस लेवल पर नजर रखनी चाहिए। इससे ऊपर यह 18,350-18,400 तक चढ़ सकता है।

दूसरी तरफ यदि निफ्टी 18,100 के नीचे फिसलता है तो इसमें एक तत्काल एक इंट्राडे करेक्शन की आने की प्रबल संभावना है। ऐसा होने पर नीचे की तरफ इंडेक्स 18,050-18,000 तक फिसल सकता है।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की कल के लिए निफ्टी पर राय :

निफ्टी में पिछले कुछ सत्रों से शॉर्ट टर्म कंसॉलिडेशन देखने को मिल रहा है। इसमें ऊपर की तरफ एक राइजिंग ट्रेंडलाइन दिख रही है। प्रमुख डेली मूविंग एवरेज रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहे हैं। जबकि 20-वीक मूविंग एवरेज और सितंबर-दिसंबर 2022 की रैली का 50% रिट्रेसमेंट लेवल डाउनसाइड पर सपोर्ट दे रहा है।

निफ्टी का स्ट्रक्चर बताता है कि इंडेक्स 17,800-18,400 की रेंज में शॉर्ट टर्म कंसोलिडेशन दिखा सकता है। इस दायरे में निफ्टी 18,400 की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है। इसमें 18,000 का लेवल एक तात्कालिक सपोर्ट के रूप में दिखाई दे रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।