लगातार 3 दिनों की गिरावट के बाद भारतीय इक्विटी बाजारों में आज तेजी देखने को मिली। मेटल, आईटी, पावर, रियल्टी और बैंकिंग स्टॉक में आई खरीदारी के चलते सेंसेक्स-निफ्टी आज हरे निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 503.27 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 54252.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 16,170.15 के स्तर पर बंद हुआ।
