Taking Stock: आज मंगलवार को मार्केट में दिखी मामूली बढ़त, जानें कल बुधवार को कैसी रहेगी इसकी चाल

श्रीकांत चौहान तकनीकी रूप से निफ्टी में डेली चार्ट पर पॉजिटिव कंसोलिडेशन फॉर्मेशन बना और इंट्राडे चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बना। निकट भविष्य में ये पैटर्न एक अपट्रेंड मूव का संकेत दे रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए 18,150 ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। इसके ऊपर इंडेक्स 18,300-18,350 तक बढ़ सकता है। जबकि 18,150 से नीचे गिरावट आने पर इंडेक्स 18,050-18,025 तक फिसल सकता है

अपडेटेड Jan 03, 2023 पर 9:20 PM
Story continues below Advertisement
प्रशांत तापसे ने कहा कि निफ्टी के 18289 के लेवल पर अपने प्रमुख रेजिस्टेंस से ऊपर जाने पर इंडेक्स 18473 के लेवल पर अपने अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ता नजर आ सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 3 जनवरी को लगातार दूसरे दिन उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 126.41 अंक या 0.21% बढ़कर 61,294.20 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 35 अंक या 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.50 पर बंद हुआ। आज बाजार की धीमी शुरुआत के बाद सत्र के अधिकांश भाग के लिए बाजार पॉजिटिव संकेतों के साथ सपाट कारोबार करता रहा। हालांकि बाजार में इंट्राडे में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। लेकिन आज का सत्र दिन के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स प्रत्येक में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि मेटल इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

    निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, टाइटन कंपनी और टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयर रहे। वहीं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिली

    बीएसई पर, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, एक्सिस बैंक, जिंदल स्टील एंड पावर, केनरा बैंक, आरबीएल बैंक, इक्विटास होल्डिंग्स ने अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर को छुआ।


    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की कल 4 जनवरी के लिए निफ्टी पर राय

    निफ्टी में तकनीकी रूप से डेली चार्ट पर पॉजिटिव कंसोलिडेशन फॉर्मेशन बना। जबकि इंट्राडे चार्ट पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बना। ये पैटर्न निकट भविष्य में एक अपट्रेंड मूव के जारी रहने का संकेत दे रहा है।

    श्रीकांत चौहान ने कहा कि ट्रेडर्स के लिए 18,150 ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। इससे ऊपर इंडेक्स 18,300-18,350 तक चढ़ सकता है। दूसरी तरफ 18,150 से नीचे निफ्टी के सरकने पर अपट्रेंड कमजोर होगा। इससे नीचे इसमें गिरावट आने पर इंडेक्स 18,050-18,025 तक फिसल सकता है।

    डीलर्स ने आज इन दो फाइनेंशियल स्टॉक्स में कराई बंपर खरीदारी, बैंकिंग स्टॉक में दिखेगी 50 से 60 रुपये की अपसाइड

    Mehta Equities के प्रशांत तापसे की कल 4 जनवरी के लिए निफ्टी पर राय

    पीएसयू बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त के कारण बाजार स्थिर बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ मीडिया और मेटल शेयरों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली।

    आईएमएफ प्रमुख Kristalina Georgieva ने चेतावनी दी कि 2023 एक कठिन वर्ष होने जा रहा है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ग्रोथ के मुख्य इंजन माने जाने वाले अमेरिका, यूरोप और चीन के बाजारों में कमजोरी दिखाई दे रही है। उनके बयान के बाद बाजार में सावधानी से ट्रेडिंग होती हुई दिखी।

    प्रशांत तापसे ने कहा कि तकनीकी रूप से बेंचमार्क निफ्टी 18289 के लेवल पर अपने प्रमुख रेजिस्टेंस से ऊपर जाने की कोशिश करेगा। इसके ऊपर जाने पर इंडेक्स 18473 के लेवल पर अपने अगले रेजिस्टेंस की ओर बढ़ सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।