अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर आज भारतीय शेयर बाजारों पर देखने को मिला। कमजोर रुझानों के बीच 22 सितंबर को लगातार दूसरे सत्र के लिए भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस दबाव में दिखे। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 337.06 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,119.72 पर बंद हुआ। निफ्टी 88.50 अंक या 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,629.80 पर बंद हुआ।
बीएसई पर एफएमसीजी इंडेक्स 1.3 प्रतिशत चढ़ा। एचयूएल टॉप गेनर में शामिल रहा। वहीं ऑटो इंडेक्स 0.7 फीसदी चढ़ा। जबकि बैंक, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की शुक्रवार के निफ्टी पर निवेश सलाह
आज भारतीय बाजरों में फेडरल रिजर्व की रेट बढ़ोत्तरी का असर देखने को मिला है। बैंकिंग स्टॉक्स में अनुमान के मुताबिक गिरावट नजर आई।
तकनीकी रूप से निफ्टी ने डेली और इंट्रा डे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया। इसके बाद ये 20-day simple moving average (SMA) के नीचे बंद हुआ। इससे इसमें आगे भी कमजोरी का संकेत मिल रहा है।
निफ्टी में लगातार हायर लेवल पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है जबकि ये नीचे की तरफ 17500 पर सपोर्ट ले रहा है।
श्रीकांत ने ट्रेडर्स को राय देते हुए कहा कि निफ्टी में 17500 और 17770 का लेवल अहम सपोर्ट लेवल होगा जिस पर नजर रखनी चाहिए। वहीं 17500 के नीचे जाने पर निफ्टी 17,400-17,350 के स्तर तक फिसल सकता है। हालांकि इसमें तेजी आने पर यदि ये 17,700 का लेवल तोड़ता है तो इसमें 17,800-17,850 तक उछाल देखने को मिल सकता है।
Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की शुक्रवार के लिए निफ्टी पर निवेश राय
आज निफ्टी में ऊपर और नीचे की तरफ जोरदार मूव देखने को मिला। इसने दो बार ऊपर की तरफ से बढ़ने की कोशिश की लेकिन 20 DMA के पास अटकता हुआ नजर आया। वहां इसमें ताजा बिकवाली देखने को मिली। इसलिए कल इसमें 17,700-17,720 तात्कालिक रेजिस्टेंस लेवल जोन होगा।
वहीं कंसोलिडेशन फेज में बुल्स और बेयर्स के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। इसमें निफ्टी के नीचे जाने की संभावना ज्यादा है। गौरव ने कहा यदि इंडेक्स नीचे गिरता है तो इसमें 17,430 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसके नीचे ये शॉर्ट टर्म में 17,200 के लेवल तक भी लुढ़क सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )