यूएस फेड चेयरमैन के जैक्सन होल स्पीच के बाद बाजार में कल आई गिरावट आज एक झटके में काफूर होती नजर आई। आज बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला। बाजार ने आज ना सिर्फ कल की गिरावट की भरपाई की बल्कि इस हफ्ते की जबरदस्त बढ़ोतरी भी हासिल की। आज की तेजी दुनिया के दूसरे बाजारों की तुलना में भारतीय बाजारों की मजबूती की और संकेत करती है।
