Taking Stock : फेड मीटिंग के पहले बाजार में गिरावट, FMCG चढ़े, पावर स्टॉक्स गिरे, कल कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Religare Broking के अजीत मिश्रा ने कहा कि कल बाजार सबसे पहले फेड की बैठक के नतीजे पर प्रतिक्रिया देंगे और वीकली एक्सपायरी से भी बाजार में वोलैटिलिटी बढ़ेगी

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 6:45 PM
LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि डेली चार्ट पर डेली आरएसआई एक बेयरिश क्रॉसओवर में दिखाई दे रहा है जो फॉलिंग मोमेंटम का संकेत दे रहा है

भारतीय इक्विटी बाजार ने दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। आज 21 सितंबर को अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में ये गिरावट पर बंद हुआ। आज रात में ब्याज दरों पर यूएस फेड पॉलिसी बैठक के परिणाम का बाजार इंतजार करता हुआ नजर आया। जिसके कारण निवेशक सतर्क नजरिये के साथ कारोबार करते दिखे।

आज सेंसेक्स 263 प्वाइंट गिरकर 59,457 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 98 प्वाइंट गिरकर 17,718 पर बंद हुआ । वहीं निफ्टी बैंक की बात करें तो आज निफ्टी बैंक 265 प्वाइंट गिरकर 41,203 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, इंफ्रा, एनर्जी, फार्मा शेयरों में देखी गई। वहीं FMCG शेयरों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली।

Outlook for September 22


LKP Securities के रूपक डे की गुरूवार के लिए निफ्टी पर राय

आज निफ्टी दायरे में कारोबार करता नजर आया। बाजार बंद होने के समय निफ्टी 17700 के ऊपर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी फॉलिंग ट्रेंड लाइन से नीचे गिर गया। ये एक कमजोर तेजी का संकेत दे रहा है। डेली चार्ट पर डेली आरएसआई एक बेयरिश क्रॉसओवर में दिखाई दे रहा है जो फॉलिंग मोमेंटम का संकेत दे रहा है।

फेड की बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन, कमाई के लिए राजेश पालवीय से जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर राय और फ्यूचर्स एंड ऑप्शन कॉल्स

रूपक ने कहा कि जब तक इंडेक्स 17700 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है, तब तक निकट अवधि के लिए रुझान साइडवे से लेकर पॉजिटिव बना रह सकता है। हालांकि इसके 17700 के नीचे गिरने पर बाजार में करेक्शन देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ 17700 से नीचे गिरने पर निफ्टी 17500/17350 तक फिसल सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसमें 17850-17900 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

Religare Broking के अजीत मिश्रा की गुरूवार के लिए निफ्टी पर राय

अजीत मिश्रा ने कल के लिए बाजार पर राय देते हुए कहा कि बाजार सबसे पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार में फेड की बैठक के नतीजे पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके अलावा गुरूवार के लिए निर्धारित वीकली एक्सपायरी से भी वोलैटिलिटी बढ़ेगी।

इन सबके बीच बाजार में आगे कंसोलिडेशन के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसलिए हम ट्रेडर्स को हल्की पोजीशन रखने और रिस्क मैनेजमेंट पर अधिक फोकस करने का सुझाव दे रहे हैं। निफ्टी में 17,400-17,500 का जोन एक कुशन का काम करेगा। जबकि 17,900-18,000 जोन की ओर बढ़ने पर इसमें बिकवाली दबाव बढ़ सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।