Get App

Taking stock:निफ्टी लगातार छठें दिन बढ़त के साथ हुआ बंद, जानिए 3 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock Market:2 मई के कारोबारी सत्र में करीब 2053 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 1472 शेयरों में गिरावट रही। जबकि 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रुझान को धता बताते हुए भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने आज भी तेजी दिखाई। चौथी तिमाही में अच्छे नतीजों और अनुकूल घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा ने बाजार में जोश भर दिया है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए में आज कमजोरी देखने के मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 02, 2023 पर 8:39 PM
Taking stock:निफ्टी लगातार छठें दिन बढ़त के साथ हुआ बंद, जानिए 3 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल
निफ्टी के लिए 18102 पर स्थित आज का लो काफी अहम लेवल है। अगर निफ्टी इसके नीचे जाता है तो फिर और करेक्शन देखने के मिल सकता है

Stock Market: भारतीय इक्विटी मार्केट में आज 2 मई को भी तेजी कायम रही है। सेंसेक्स आज लगातार 8वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी में लगातार 6वें जिन बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी एफएमसीजी और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में बंद हुए हैं। निफ्टी मेटल और एनर्जी इंडेक्स टॉप गेनर रहे। इनमें क्रमशः 1.4 फीसदी और 1.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 0.4 फीसदी यानी 242.27 अंको की बढ़त के साथ 61354.71 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 0.46 फीसदी यानी 82.65 अंक बढ़कर 18,147.65 अंक पर बंद हुआ है।

2 मई के कारोबारी सत्र में करीब 2053 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 1472 शेयरों में गिरावट रही। जबकि 176 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि ग्लोबल रुझान को धता बताते हुए भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने आज भी तेजी दिखाई। चौथी तिमाही में अच्छे नतीजों और अनुकूल घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा ने बाजार में जोश भर दिया है।

हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए में आज कमजोरी देखने के मिली है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव से 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 81.89 पर बंद हुआ है।

3 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें