Get App

Taking Stock: निफ्टी 24,450 के ऊपर बंद, मिड स्मॉल-कैप चमके, जानें 30 अक्टूबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल

बाजार में आज निफ्टी में एसबीआई, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टॉप गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो लूजर्स स्टॉक्स रहे। सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक, रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स इंडेक्स चढ़े। जबकि फार्मा, आईटी और ऑटो इंडेक्स में गिरावट आई

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 29, 2024 पर 4:30 PM
Taking Stock: निफ्टी 24,450 के ऊपर बंद, मिड स्मॉल-कैप चमके, जानें 30 अक्टूबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल
Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा कि निफ्टी कल के 24,140 के निचले स्तर का बचाने में कामयाब रहा। निफ्टी में ये लेवल अब तत्काल सपोर्ट के रूप में काम करेगा

Taking Stock: भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में 29 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन बढ़त हासिल की। रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों के नेतृत्व में निफ्टी 24,450 से ऊपर बंद हुआ। बाजार के अंत में, सेंसेक्स 363.99 अंक या 0.45 प्रतिशत ऊपर 80,369.03 पर बंद हुआ। निफ्टी 127.60 अंक या 0.52 प्रतिशत ऊपर 24,466.80 पर बंद हुआ। आज मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बाजार सपाट खुला। बाजार में फर्स्ट हाफ में कारोबार निगेटिव दायरे में होता रहा। हालांकि बाजार के मध्य भाग में रिकवरी से इंडेक्सेस को दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद होने में मदद मिली।

आज इन स्टॉक्स में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

निफ्टी पर एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि टाटा मोटर्स, डॉ रेड्डीज लैब्स, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो लूजर्स शेयर्स में शामिल रहे।

सेक्टोरल फ्रंट पर बैंक, रियल्टी, पावर, कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1-2 प्रतिशत ऊपर नजर आये। जबकि फार्मा, आईटी और ऑटो इंडेक्स 0.5-1 प्रतिशत नीचे दिखाई दिये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें