अक्टूबर सीरीज के पहले दिन की सुस्त शुरुआत के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा के बाद बाजार में तेजी से रिकवरी देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उच्च मुद्रास्फीति के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाया। आरबीआई ने रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की वृद्धि करके इसे 5.9 प्रतिशत करने की घोषणा की।
