वॉल स्ट्रीट में लगातार तीसरी तिमाही में दिखी गिरावट, बढ़ी हुई महंगाई और मंदी का दिखा डर

एसएंडपी 500 54.85 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,585.62 पर बंद हुआ जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 500.1 अंक या 1.71 प्रतिशत गिरकर 28,725.51 पर आ गया

अपडेटेड Oct 01, 2022 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
तीनों इंडेक्सेस में लगातार दूसरे महीने गिरावट देखने को मिली वहीं एसएंडपी और Dow में लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट नजर आई

एसएंडपी 500 शुक्रवार को पिछले दो दशकों में सितंबर के महीने में अपनी सबसे तेज गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडेक्स में ये गिरावट ऐतिहासिक रूप से बढ़ी हुई महंगाई, बढ़ती ब्याज दरों और मंदी की आशंकाओं से भरी उथल-पुथल वाली तिमाही के कारण नजर आई।

शुक्रवार को सत्र की शुरुआत में एक छोटी रैली देखने को मिली। इस रैली के खत्म होने के बाद सभी तीन प्रमुख इंडेक्स तेजी से लोअर एंड पर फिसल गए।

एसएंडपी और Dow ने लगातार तीसरी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की। तीनों इंडेक्सेस में लगातार दूसरे महीने गिरावट नजर आई।


2022 के पहले नौ महीनों में वॉल स्ट्रीट को लगातार तीन तिमाहियों में गिरावट का सामना करना पड़ा। 2008 के बाद से एसएंडपी और नैस्डैक में ये सबसे लंबी चलने वाली गिरावट रही। जबकि सात वर्षों में Dow की सबसे लंबी तिमाही गिरावट नजर आई।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 500.1 अंक या 1.71 प्रतिशत गिरकर 28,725.51 पर आ गया। एसएंडपी 500 54.85 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,585.62 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 161.89 अंक या 1.51 प्रतिशत गिरकर 10,575.62 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 के 11 प्रमुख सेक्टर्स में रियल एस्टेट एकमात्र गेनर रहा। जबकि प्रतिशत आधार पर यूटिलिटीज टेक को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। Apple Inc, Microsoft Corp, Amazon.com और Nike का वेटेज सबसे ज्यादा रहा।

शुक्रवार के क्लोजिंग बेल के साथ समाप्त होने वाली तिमाही के लिए कॉर्पोरेट जगत की आय रिपोर्ट कुछ हफ्तों में आनी शुरू हो जाएगी। एनालिस्ट्स का मानना है कि इसमें भी कमजोरी देखने को मिलेगी।

Rule Change From 1st Oct: क्रेडिट कार्ड पेमेंट, अटल पेंशन, NPS ई-मॉनिनेशन सहित इनवेस्टमेंट से जुड़े 6 नियम बदल गए, जान लेंगे तो नुकसान से बचेंगे

एनालिस्ट्स को अब तिमाही शुरू होने पर कुल मिलाकर 4.5 प्रतिशत की वार्षिक एसएंडपी 500 आय वृद्धि दिखाई दे रही है जो कि 11.1 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

तिमाही के अंत में फंड रीअलोकेशंस और तथाकथित "विंडो ड्रेसिंग" की संभावना से सत्र में वोलैटिलिटी रह सकती है।

S&P 500 में शामिल किसी भी शेयर ने नया 52-वीक हाई नहीं लगाया। जबकि 93 शेयरों में नया लो लगा।नैस्डैक कंपोजिट के शेयरों में 27 ने नया हाई लगाया जबकि 380 शेयरों ने नया लो हिट किया।

पिछले 20 कारोबारी दिनों में 11.45 अरब औसत शेयरों की तुलना में यू.एस. एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 12.44 अरब शेयरों का रहा।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।