Taking Stock: वोलैटिलिटी के बीच निफ्टी 17000 के ऊपर बंद होने में कामयाब, 28 सितंबर को कैसी रहेगी इसकी चाल

बैंक निफ्टी में गिरावट आने पर तत्काल सपोर्ट 38,000 के लेवल पर दिखाई दे रहा है। जबकि ऊपर की तरफ ये 39,000 के लेवल पर अटकता नजर आ सकता है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 5:47 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी अगर 17,200 के ऊपर निकलता है तो ये 17,500 की तरफ चढ़ सकता है जबकि 16,950 से नीचे गिरने पर इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस 27 सितंबर को अत्यधिक उतार-चढ़ाव वाले सत्र में सपाट नोट पर बंद हुए। पॉजिटिव शुरुआत के बाद आज के कारोबार में ज्यादातर समय के लिए बाजार पॉजिटिव मोड में रहा। हालांकि आखिरी घंटे की बिकवाली ने सारी बढ़त खत्म कर दी। इसके बाद बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

आज कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 37.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,107.52 पर बंद हुआ। निफ्टी 8.90 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,007.40 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स और निफ्टी ने इंट्राडे में क्रमश: 57,704.57 और 17,176.45 के उच्च स्तर को छुआ।


मनीकंट्रोल सर्वे : FY23 में 10% और टूट सकते हैं सेंसेक्स-निफ्टी, फंड मैनेजर्स ने जताई आशंका

Outlook for September 28

Hem Securities के मोहित निगम की 28 सितंबर के लिए निफ्टी पर ट्रेडिंग राय

बेंचमार्क इंडेक्सेस आज थोड़ी कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी 0.05 प्रतिशत नीचे गिरकर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ नीचे बंद हुए।

मोहित ने कहा तकनीकी मोर्चे पर नजर डालने पर पता चलता है कि निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 16,800 के लेवल पर दिखाई दे रहा है। वहीं इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 17,400 पर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 38,000 के लेवल पर दिखाई दे रहा है। जबकि इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 39,000 पर नजर आ रहा है।

Dealing Rooms: इन दोनों स्टॉक्स में मिलेगा बंपर मुनाफा, डीलर्स ने क्लाइंट्स से कराई खरीदारी

LKP Securities के रूपक डे की 28 सितंबर के लिए निफ्टी पर ट्रेडिंग राय

बेंचमार्क निफ्टी आरबीआई पॉलिसी मीटिंग के चलते दायरे में कारोबार करता हुआ दिखाई देगा। मोमेंटम इंडिकेटर एक बेयरिश क्रॉसओवर में दिखाई दे रहा है। इसमें ट्रेंड कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि अहम सपोर्ट लेवल से इसमें पुलबैक रैली की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

रूपक डे ने कहा कि निफ्टी में ऊपर की तरफ 17,150-17,200 के लेवल्स पर रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है। यदि निफ्टी 17,200 के ऊपर निकलता है तो ये 17,500 की तरफ बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 16,950 से नीचे की निर्णायक गिरावट पैनिक बटन को ट्रिगर कर सकती है। जिससे निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 27, 2022 5:47 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।