Get App

Taking Stock: लगातार दूसरे दिन की बिकवाली से निफ्टी 19,000 के नीचे फिसला, जानें 2 नवंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल

LKP Securities के कुणाल शाह निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि इसमें तत्काल रेजिस्टेंस ऊपर की तरफ 19,100 पर दिखाई दे रहा है। इस लेवल के ब्रेक होने पर इसमें शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है। तब इंडेक्स 19,250-19,300 की रेंज तक चढ़ सकता है। इसके विपरीत 18,940 का लेवल टूटने पर ये नये लो लेवल्स तक फिसल सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 4:51 PM
Taking Stock: लगातार दूसरे दिन की बिकवाली से निफ्टी 19,000 के नीचे फिसला, जानें 2 नवंबर को कैसी रहेगी बाजार की चाल
बैंक निफ्टी को 42,400 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी में क्लोजिंग बेसिस पर ये लेवल ब्रेक होने पर इसमें बिक्री का दबाव बढ़ सकता है

Taking Stock: भारतीय इक्विटी इंडेक्सेस 1 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र के लिए निगेटिव नोट पर बंद हुए। इसमें निफ्टी 19,000 से नीचे रहा। अक्टूबर महीने के लिए कमजोर मैन्युफैक्चरिंग डेटा और आज रात FOMC बैठक के नतीजे से पहले इसमें दबाव देखने को मिला। बाजार के अंत में सेंसेक्स 283.60 अंक या 0.44 प्रतिशत नीचे 63,591.33 पर बंद हुआ। निफ्टी 90.45 अंक या 0.47 प्रतिशत नीचे 18,989.20 पर बंद हुआ। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद बाजार की शुरुआत निगेटिव रही। बाजार फर्स्ट हाफ में सीमित दायरे में रहा। हालांकि दिन के निचले स्तर के करीब बंद होने से पहले, अधिकांश सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली। इस बीच सेकंड हाफ में बाजार में गिरावट बढ़ गई।

Stocks and sectors

निफ्टी के टॉप लूजर्स में Adani Enterprises, Coal India, Adani Ports, SBI Life Insurance और Asian Paints के शेयर शामिल रहे। जबकि Sun Pharma, BPCL, Hindalco Industries, Bajaj Auto और Reliance Industries के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

हेल्थकेयर, तेल एवं गैस और रियल्टी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, आईटी और पावर 0.5-1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें