Taking Stock: सेंसेक्स 200 और निफ्टी 74 अंक टूटा, एक्सपर्ट्स से जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

FMCG,एनर्जी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा और ऑटो शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। हालांकि IT शेयरों में तेजी रही

अपडेटेड Oct 10, 2022 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
कमजोर ग्लोबल माहौल में भारतीय बाजार अच्छी मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि ट्रेडरों को बीच-बीच में आने वाले उतार-चढ़ाव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

बाजार आज शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। IT,बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी हुई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 57991 पर और निफ्टी 74 अंक गिरकर 17241 पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। मिडकैप 297 अंक गिरकर 31109 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक 85 अंक गिरकर 39093 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 85 अंक गिरकर 39093 पर बंद हुआ।

आज FMCG,एनर्जी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा और ऑटो शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। हालांकि IT शेयरों में तेजी रही। आईटी इंडेक्स आज बढ़त पर बंद हुआ है। नतीजों से पहले TCS में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 09 में गिरावट रही। वही, डॉलर के मुकाबले रुपया बिना बदलाव के 82.32 पर बंद हुआ।

मंगलवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि ग्लोबल मार्केट से किसी पॉजिटीव संकेत के अभाव और आगे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की चिंता के चलते निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैंऔर बाजार में अपनी होल्डिंग घटा रहे हैं। आगे भी बाजार में सर्तक नजरिया कायम रहेगा और सब की नजर बुधवार को आने वाले FOMC के मिनट्स पर होगी। इससे ब्याज दरों पर यूएस फेड के नजरिए का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

टेक्निकल स्तर पर देखें तो निफ्टी को 17050 के करीब सपोर्ट मिला है और यहां से इसमें अच्छी तेजी आई है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बुलिश कैंडल बनाया है। इसके साथ ही इसने एक रिवर्सल फॉर्मेशन बनाया है जो काफी हद तक पॉजिटिव है। अब ट्रेडर्स के लिए सपोर्ट 17050 से शिफ्ट होकर 17150 पर आ गया है। अगर निफ्टी 17150 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसमें हमें एक बार फिर 17400-17450 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17150 के नीचे फिसलता है तो यह गिरावट 17050-17000 की तरफ जा सकती है।

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि बाजार ने आज हफ्ते की शुरुआत करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ की। कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर अपना असर दिखाया। शुरुआती कारोबार बड़ी गैप डाउन ओपनिंग के बाद निफ्टी धीरे-धीरे अपना नुकसान कम करता दिखा। इसमें सभी सेक्टरों के हैवी वेट्स में आई खरीदारी का सबसे बड़ा योगदान रहा।

हालांकि 17300 के आसपास आई मुनाफावसूली ने एक बार फिर बाजार की बढ़त पर ब्रेक लगाया दिया और निफ्टी अंत में 17241 के आसपास बंद हुआ। हालांकि अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। लेकिन नतीजों के पहले टीसीएस के शेयरों में आई खरीदारी आज की खास बात रही।

TCS Q2 result: मुनाफा 8% बढ़कर 10465 करोड़ रुपए रहा, 8 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान

कमजोर ग्लोबल माहौल में भारतीय बाजार अच्छी मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि ट्रेडरों को बीच-बीच में आने वाले उतार-चढ़ाव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि नतीजों का मौसम शुरु होने के साथ ही यह उतार-चढ़ाव आगे भी कायम रहेगा। अगर निफ्टी 17400 का स्तर हासिल करने में कामयाब रहता है तो यह तेजी और बढ़ सकती है। वहीं अगर ऐसा नहीं होता है तो बाजार में कंसोलिडेशन कायम रहेगा। ऐसे में बाजार भागीदारों को लीवरेज्ड पोजिशन लेने से बचना चाहिए और उचित जोखिम प्रबंधन करना चाहिए।

Sharekhan के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी के लिए 17400-17500 के करीब रजिस्टेंस नजर आ रहा है। निफ्टी के ओवरऑल स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में निफ्टी 17000-17500 के स्तर के बीच कंसोलिडेट हो सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।