Get App

Taking Stock: सेंसेक्स 200 और निफ्टी 74 अंक टूटा, एक्सपर्ट्स से जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

FMCG,एनर्जी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा और ऑटो शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। हालांकि IT शेयरों में तेजी रही

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 6:01 PM
Taking Stock: सेंसेक्स 200 और निफ्टी 74 अंक टूटा, एक्सपर्ट्स से जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल
कमजोर ग्लोबल माहौल में भारतीय बाजार अच्छी मजबूती दिखा रहे हैं। हालांकि ट्रेडरों को बीच-बीच में आने वाले उतार-चढ़ाव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

बाजार आज शुरुआती गिरावट के बाद निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ है। IT,बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में रिकवरी हुई। आज के कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 57991 पर और निफ्टी 74 अंक गिरकर 17241 पर बंद हुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट रही। मिडकैप 297 अंक गिरकर 31109 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक 85 अंक गिरकर 39093 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक 85 अंक गिरकर 39093 पर बंद हुआ।

आज FMCG,एनर्जी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। फार्मा और ऑटो शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। हालांकि IT शेयरों में तेजी रही। आईटी इंडेक्स आज बढ़त पर बंद हुआ है। नतीजों से पहले TCS में खरीदारी दिखी। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 09 में गिरावट रही। वही, डॉलर के मुकाबले रुपया बिना बदलाव के 82.32 पर बंद हुआ।

मंगलवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि ग्लोबल मार्केट से किसी पॉजिटीव संकेत के अभाव और आगे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की चिंता के चलते निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैंऔर बाजार में अपनी होल्डिंग घटा रहे हैं। आगे भी बाजार में सर्तक नजरिया कायम रहेगा और सब की नजर बुधवार को आने वाले FOMC के मिनट्स पर होगी। इससे ब्याज दरों पर यूएस फेड के नजरिए का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें